Highlightsटीमों के फ्रेंचाइजी अगले महीने 19 तारीख को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए तैयार हैं।नीलामी के लिए सभी 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 270.65 करोड़ रुपये हैं।सभी टीमें कुल 73 खिलाड़ी खरीद सकती है, जिनमें 28 विदेशी खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए सभी टीमों की फ्रेंचाइजी तैयार हैं। नीलामी के लिए सभी 8 फ्रेंचाइजी के पास कुल 270.65 करोड़ रुपये हैं और सभी टीमें कुल 73 खिलाड़ी खरीद सकती है, जिनमें 28 विदेशी खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं।
सभी 8 टीमों में सबसे ज्यादा पैसा किंग्स इलेवन पंजाब के पास है, जो नीलामी में 42.7 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। सबसे कम पर्स मुंबई इंडियंस के पास है और वह सिर्फ 13.05 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।
टीम का स्लॉट भरने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी खरीद सकती है, जबकि दिल्ली, कोलकाता और राजस्थान के पास 11-11 स्लॉट खाली है। चेन्नई सुपर किंग्स को स्लॉट भरने के लिए सिर्फ पांच खिलाड़ियों की जरूरत है, जिसमें वह दो विदेशी खिलाड़ियों को ले सकती है।
नीलामी के लिए किस टीम के पास हैं कितने पैसे
टीम | पर्स में कितने पैसे |
---|
मुंबई इंडियंस | 13.05 करोड़ रुपये |
चेन्नई सुपर किंग्स | 14.60 करोड़ रुपये |
सनराइजर्स हैदराबाद | 17.00 करोड़ रुपये |
दिल्ली कैपिटल्स | 27.85 करोड़ रुपये |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 27.90 करोड़ रुपये |
राजस्थान रॉयल्स | 28.90 करोड़ रुपये |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 35.65 करोड़ रुपये |
किंग्स इलेवन पंजाब | 42.70 करोड़ रुपये |
कौन सी टीम खरीद सकती है कितने खिलाड़ी
टीम | खाली स्लॉट | भारतीय खिलाड़ी | विदेशी खिलाड़ी |
---|
चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 3 | 2 |
मुंबई इंडियंस | 7 | 5 | 2 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 9 | 5 | 4 |
दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 6 | 5 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 7 | 4 |
राजस्थान रॉयल्स | 11 | 7 | 4 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 12 | 6 | 6 |