Highlightsमुंबई-दिल्ली के बीच खेला गया खिताबी मुकाबला।पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने बनाए 156 रन।मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच, रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब पर कब्जा।
IPL 2020, MI vs DC Final: आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मैच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।
दिल्ली की खराब शुरुआत
पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली को पहली ही बॉल पर मार्कस स्टोइनिस के रूप में शुरुआती झटका लगा। स्टोइनिस 'गोल्डन डक' का शिकार हुए। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में बोल्ट ने अजिंक्य रहाणे (2) को भी पवेलियन भेज दिया। आलम ये रहा कि दिल्ली अपने तीन विकेट 22 रन पर गंवा चुकी थी।
इसके बाद ऋषभ पंत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर दिल्ली को संभाल लिया। पंत ने इस सीजन अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। उनके अलावा अय्यर ने 50 गेंदों में नाबाद 65 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 3, जबकि कुल्टर नाइल ने 2 और जयंत यादव ने 1 विकेट झटका।
मुंबई की शानदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 45 रन जोड़े। क्विंटन 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ भी दूसरे विकेट के लिए इतने ही रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव के साथ वह रन चुराने की कोशिश में गलतफहमी के शिकार हो गए, लेकिन यादव (19) ने अपने विकेट का बलिदान दे दिया।
रोहित शर्मा का अर्धशतक, मुंबई ने जीता 5वां खिताब
यहां से रोहित शर्मा ने एक बार फिर तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 47 रन की मजबूत साझेदारी कर मुंबई को जीत की दहलीज पर ला दिया। रोहित 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे और यहां से बचा हुआ काम ईशान किशन (नाबाद 33) ने पूरा कर दिया। दिल्ली की तरफ से एनरिच नॉर्त्जे ने 2, जबकि कगिसो रबाडा-मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट झटके।
प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली कैपिटल्स: मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्त्जे।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
10 Nov, 20 : 10:56 PM
IPL 2020, MI vs DC Final: मुंबई इंडियंस ने जीता 5वां खिताब
टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.4 ओवरों 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम किया।
10 Nov, 20 : 10:39 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट, जीत की दहलीज पर मुंबई
रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी (47) पूरी नहीं हो सकी। रोहित शर्मा कैच आउट। मुंबई जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है। MI 137/2 (16.1)
10 Nov, 20 : 10:26 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: जीत की ओर मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस 5वीं बार खिताब जीतने के करीब है। इस टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में महज 41 रन की दरकार है। दिल्ली के हाथों से गोल्डन चांस निकलता हुआ। MI 116/2 (14)
10 Nov, 20 : 10:14 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव रन आउट
10.5 ओवर में बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी और सूर्यकुमार यादव ने अपने विकेट का बलिदान दिया। यादव 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आ चुके हैं। MI 91/2 (11)
10 Nov, 20 : 09:59 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: दिल्ली को बनानी होगी रणनीति
टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 7 ओवरों 1 विकेट गंवाकर में 65 रन बना लिए हैं। दिल्ली को यहां से रणनीति बनाने की जरूरत है। मुंबई को पांचवां खिताब जीतने के लिए 78 गेंदों में 92 रन की दरकार।
10 Nov, 20 : 09:51 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: स्टोइनिस ने दिलाई दिल्ली को पहली सफलता
मार्कस स्टोइनिस ने अपनी पहली ही बॉल पर दिल्ली को सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक कैच आउट। डी कॉक 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए और चौके के साथ अपना खाता खोला। अगली बॉल पर छक्का। MI 58/1 (4.5)
10 Nov, 20 : 09:45 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा के 4000 रन पूरे
10 Nov, 20 : 09:37 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई
मुंबई की तरफ से क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले 2 ओवरों में 26 रन जुटा लिए हैं। दिल्ली को जल्द विकेट झटकने की जरूरत है।
10 Nov, 20 : 09:24 PM
खेल अब तक:
10 Nov, 20 : 09:16 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: खिताब जीतने के लिए मुंबई को 157 रन का टारगेट
ऋषभ पंत-श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक के दम पर दिल्ली ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। मुंबई को खिताब जीतने के लिए 157 रन की दरकार है।
10 Nov, 20 : 08:58 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: कप्तान श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। DC 136/4 (17), CRR: 8
10 Nov, 20 : 08:47 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: पंत ने इस सीजन जड़ा पहला अर्धशतक, दिल्ली को चौथा झटका
14.3 ओवर में चौके के साथ पंत ने इस सीजन अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। अगली बॉल पर फिर से चौका, लेकिन ओवर की लास्ट बॉल पर पंत का कैच हार्दिक पंड्या ने लपका। DC 118/4 (15)
10 Nov, 20 : 08:35 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: ऋषभ पंत-श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को संभाला
ऋषभ पंत 42, जबकि श्रेयस अय्यर 39 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली इस वक्त 7.62 के रनरेट से बल्लेबाजी करते हुए। मुंबई को मैच में बने रहने के लिए जल्द विकेट झटकना होगा। DC 99/3 (13)
10 Nov, 20 : 08:19 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: दिल्ली की पारी के 10 ओवर पूरे
ऋषफ पंत ने मोर्चा संभाल लिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए अर्दशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दिल्ली को यहां से मजबूत पार्टनरशिप की जरूरत है। DC 75/3 (10)
10 Nov, 20 : 08:05 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: दिल्ली को बड़ी साझेदारी की जरूरत
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। दिल्ली को यहां से एक साझेदारी की जरूरत है।
10 Nov, 20 : 07:54 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: दिल्ली की हालत खराब
10 Nov, 20 : 07:52 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: मुंबई को हाथ लगी तीसरी सफलता
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 3.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 22 रन बना सकी है। शिखर धवन को जयंत यादव ने अपना शिकार बनाया। दिल्ली बेहद दबाव में आ चुकी है।
10 Nov, 20 : 07:46 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: बोल्ट को दूसरी सफलता
शिखर धवन ने बोल्ट के दूसरे ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। दूसरी गेंद डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर रहाणे कैच आउट। इसी के साथ दिल्ली को दूसरा झटका लगा। मुंबई ने मैच में दबदबा बना लिया है। अय्यर ने अपनी पहली ही बॉल पर खतरा उठाते हुए चौका लगाया। DC 20/2 (3)
10 Nov, 20 : 07:35 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: पहली ही बॉल पर दिल्ली को झटका
दिल्ली की ओर से मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद ट्रेंट बोल्ट के हाथों में। पहली ही गेंद पर स्टोइनिस विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट। तीसरे नंंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे आए और अपनी पहली ही बॉल पर सिंगल के साथ दिल्ली का खाता खोला। चौथी गेंद पर धवन ने मैच का पहला चौका निकाला। DC 5/1 (1)
10 Nov, 20 : 07:26 PM
प्लेइंग इलेवन
10 Nov, 20 : 07:13 PM
यहां देखें टॉस
10 Nov, 20 : 07:09 PM
मुंबई इंडियंस:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
10 Nov, 20 : 07:07 PM
दिल्ली कैपिटल्स:
मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्त्जे।
10 Nov, 20 : 07:02 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: दिल्ली ने जीता टॉस
फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
10 Nov, 20 : 06:48 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की खूबियां-खामियां:
दिल्ली की टीम उचित संयोजन तलाशने में सफल रही है। शिखर धवन शानदार फॉर्म में हैं। वहीं मार्कस स्टोइनिस ओपनिंग में सफल बल्लेबाज नजर आए हैं। शिमरोन हेटमेयर भी तेजी से रन बनाने में सक्षम। कागिसो रबाडा तथा एनरिक नॉर्त्जे की शानदार गेंदबाजी जारी है। वहीं कमजोर पक्ष कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की औसत फॉर्म है।
10 Nov, 20 : 06:40 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की खूबियांं-खामियां:
क्विंटन डि कॉक फॉर्म में हैं। हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या और किरोन पोलार्ड जैसे पॉवर हिटर की मौजूदगी इस टीम को मजूबत बनाती है। वहीं ईशान किशन समेत सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है। अब अगर कमजोर पक्ष को देखा जाए, तो कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म चिंता का सबब है, जिससे टीम को ठोस शुरुआत नहीं मिल पा रही है।
10 Nov, 20 : 06:29 PM
IPL 2020, MI vs DC Final, Live Cricket Score: मुंबई के पास 5वीं बार खिताब जीतने का मौका
मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मैच अब से कुछ देर बाद मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। मुंबई के पास 5वीं, जबकि दिल्ली के पास पहली बार इस खिताब को जीतने को मौका है।