सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा- भारत में तेंदुलकर-कोहली से भी ज्यादा धोनी की लोकप्रियता

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2 बार विश्व कप खिताब जीता है...

By भाषा | Published: September 19, 2020 10:39 PM

Open in App

दिग्गज सुनील गावस्कर ने शनिवार को कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भारत में लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ गयी है। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री के लिये यूएई में हैं।

धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला।

आईपीएल के उदघाटन मैच से पूर्व गावस्कर ने कहा, ‘‘धोनी रांची से आये हैं जहां बहुत क्रिकेट संस्कृति नहीं है, इसलिए पूरा भारत उन्हें चाहता है। तेंदुलकर को चाहने वाले मुंबई और कोलकाता में तो कोहली को चाहने वाले दिल्ली और बेंगलुरू में अधिक मिलेंगे लेकिन धोनी के प्रशंसक पूरे भारत में हैं।’’

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)सुनील गावस्करएमएस धोनीसचिन तेंदुलकरविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या