IPL 2020, DC vs MI: फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा के निशाने पर '3 रिकॉर्ड', क्या भुना सकेंगे ये 'गोल्डन चांस'

IPL 2020, DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से होगा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 10, 2020 12:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देखिताबी मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत दिल्ली से।रोहित शर्मा के निशाने पर 3 रिकॉर्ड।धोनी-कोहली के साथ खास फेहरिस्त में होंगे शुमार।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मैच खेला जाना है। मुंबई के पास 5वीं, जबकि दिल्ली के पास पहली बार इस खिताब को जीतने को मौका है, जिसके लिए ये दोनों ही टीमें अपना सब कुछ झोंक देंगी।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक साथ 3 रिकॉर्ड तोड़ने का 'गोल्डन चांस' है। इसके साथ ही वह विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खास सूची में भी शामिल हो जाएंगे।

रिकॉर्ड नंबर-1

रोहित शर्मा अब तक 199 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ जब वह उतरेंगे, तो ये उनका 200वां मैच होगा। इसी के साथ रोहित आईपीएल मैचों का दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (204) सबसे आगे हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 आईपीएल खिताब जीते हैं।

रिकॉर्ड नंबर-2

रोहित अगर इस मुकाबले में 43 रन बना लेते हैं, तो वह बतौर कप्तान 3 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और विराट कोहली ही लिस्ट में शामिल हैं।

रोहित शर्मा अब तक 199 आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

रिकॉर्ड नंबर-3

रोहित शर्मा अगर इस मैच में 8 रन बनाते हैं, तो वह मुंबई इंडियंस की तरफ से 4 हजार रन पूरे कर लेंगे। फिलहाल किसी एक टीम की ओर से ऐसा करने वालों में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का ही नाम शुमार है।

टीमें :

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी सॉव, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्जे, डैनियल सैम्स।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सश्रेयस अय्यररोहित शर्माएमएस धोनीविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या