IPL 2020: 9 साल बाद अजिंक्य रहाणे छोड़ेंगे राजस्थान का साथ, अगले साल इस टीम से खेलते आएंगे नजर

अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2011 में खरीदा था, जिसके बाद से ही वह इस टीम से जुड़े हैं।

By सुमित राय | Published: November 14, 2019 1:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देअजिंक्य रहाणे अगले साल होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिख सकते हैं।दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रेड के तहत अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल करेगी।

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे अगले साल होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिख सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रेड के तहत अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल करेगी, जबकि इसके बदले दिल्ली के दो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम गुरुवार को ट्रांसफर विंडो बंद होने से पहले यह डील कर लेगी। बता दें कि गुरुवार 14 नवंबर को आईपीएल की ट्रांसफर विंडो बंद हो जाएगी। इसके बाद कोई भी टीम खिलाड़ियों की अदला-बदली नहीं कर पाएंगी।

अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2011 में खरीदा था, जिसके बाद से ही वह इस टीम से जुड़े हैं। 2018 आईपीएल के लिए हुई नीलामी से पहले राजस्थान की टीम ने अजिंक्य रहाणे को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है और अब तक उन्होंने 140 मैच खेले हैं। आईपीएलमें रहाणे ने करीब 32.93 की औसत और 121.92 की स्ट्राइक रेट से 3820 रन बनाए हैं। रहाणे ने आईपीएल में दो शतक और 27 अर्धशतक भी जमाए हैं।

टॅग्स :अजिंक्य रहाणेराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्सभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या