IPL 2019: मुंबई की दूसरी जीत और चेन्नई की पहली हार से बदल गया प्वाइंट्स टेबल, देखें कौन आगे और कौन है पीछे

IPL 2019: रोहित शर्मा का कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की चार मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की चार मैचों में यह पहली हार है।

By सुमित राय | Published: April 4, 2019 07:25 AM2019-04-04T07:25:07+5:302019-04-04T07:25:07+5:30

IPL 2019: Updated Points Table after Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Match | IPL 2019: मुंबई की दूसरी जीत और चेन्नई की पहली हार से बदल गया प्वाइंट्स टेबल, देखें कौन आगे और कौन है पीछे

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी रथ रोका

googleNewsNext
Highlightsमुंबई ने आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में चेन्नई को 37 रनों से हराया।मुंबई की चार मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई की चार मैचों में यह पहली हार है।मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन स्कोर बनाया, जबकि चेन्नई 8 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना पाई।

सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने बुधवार को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रनों से हरा दिया। रोहित शर्मा का कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की चार मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की चार मैचों में यह पहली हार है।

सीजन की दूसरी जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ छठे नंबर पर पहुंच गई। इस मैच से पहले मुंबई की टीम सातवें नंबर पर मौजूद थी। वहीं चेन्नई की टीम का विजय अभियान यहीं रुक गया और वह अंक तालिका में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गई।

टीममैचजीतहारनेट रन रेटप्वाइंट्स
पंजाब431+0.1646
चेन्नई431-0.0846
हैदराबाद321+2.1114
कोलकाता321+0.5554
दिल्ली422+0.2154
मुंबई422-0.0874
राजस्थान413-0.3332
बैंगलोर404-1.9010

133 रन ही बना पाई चेन्नई की टीम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी और अंतिम ओवरों में क्रुणाल पंड्या (32 गेंदों पर 42 रन) तथा हार्दिक पंड्या (आठ गेंदों पर नाबाद 25) धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना पाई।

दिल्ली के सामने हैदराबाद की चुनौती

आईपीएल के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना अपने होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को निचले क्रम के अनियमित प्रदर्शन की समस्या से पार पाना होगा। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ निचले क्रम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी यही हाल हुआ था। दूसरी ओर लगातार दो जीत दर्ज करके सनराइजर्स के हौसले बुलंद हैं।

Open in app