IPL 2019: रोहित शर्मा ने खोला राज, बताया मुंबई इंडियंस के लिए किस नंबर पर करेंगे 'बैटिंग'

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आने वाले सीजन के लिए अपनी टीम की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 20, 2019 11:42 AM

Open in App

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जब रविवार को आईपीएल 2019 में अपनी टीम के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरें जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। 

रोहित ने मंगलवार को मुंबई के आगामी सीजन के लिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा टीम की योजनाओं की योजनाओं के बारे में बताया। रोहित के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी मौजूद थे। 

रोहित ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी बैटिंग की भूमिका का खुलासा करते हुए कहा, 'इस साल, मैं पूरे साल टीम के लिए ओपनिंग करूंगा।'

रोहित शर्मा ने पिछले सीजन में मुंबई के लिए सिर्फ दो मैचों में ही ओपनिंग की थी। इसके बाद वह टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए निचले क्रम पर खेले थे। लेकिन अब रोहित की मुंबई के लिए पूरे सीजन में ओपनिंग करने का फैसला वर्ल्ड कप 2019 को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जो 30 मई से इंग्लैंड में खेला जाएगा। 

मुंबई इंडियंस ने खोजी जसप्रीत बुमराह जैसी प्रतिभा: रोहित

मुंबई इंडियंस के टीम संयोजन के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, 'अतीत में विदेशी खिलाड़ियों ने बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार टीम में शामिल सात भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें होंगी।'

रोहित ने खासतौर पर कुछ भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र किया, जो इस सीजन में मुंबई के लिए प्रभाव छोड़ सकते हैं, जिनमें सिद्देश लाड, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडेय और क्रुणाल पंड्या शामिल हैं। 

रोहित ने कहा कि मुंबई की टीम को जसप्रीत बुमराह जैसी प्रतिभा खोजने का भी श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'बुमराह को गुजरात के एक जिले में खेलते हुए पाया गया था। हमें टैलेंट खोजने वाले दल (स्काउट्स) और मुंबई इंडियंस को उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शुक्रिया देना चाहिए।'

उस समय 19 वर्षीय बुमराह ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू करते ही तुरंत ही अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुंबई के लिए 32 रन देकर 3 विकेट झटक लिए थे। इसके बाद से उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की और अब वह छोटे फॉर्मेट्स में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं।

टॅग्स :रोहित शर्माइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019मुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या