IPL 2019, RR vs MI: स्टीव स्मिथ-रियान पराग के दम राजस्थान ने दर्ज की जीत

RR vs MI, IPL 2019: मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान रोहित शर्मा के रूप में जल्द पहला झटका लगा। रोहित 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 20, 2019 3:07 PM

Open in App

RR vs MI, IPL Live:  आईपीएल सीजन-12 में शनिवार को 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान रोहित शर्मा के रूप में जल्द पहला झटका लगा। रोहित 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने सूर्यकुमार यादव (34) के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी की, जिसके दम टीम पटरी पर आ गई। क्विंटन ने 47 गेंदों में 8 बाउंड्री की मदद से 65 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से श्रेयस गोपाल को 2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट को 1-1 सफलता हाथ लगी। हालांकि आर्चर ने इस दौरान तीन कैच भी छोड़े।

राजस्थान को अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। रहाणे 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद संजू सैमसन ने टीम को संभाला, लेकिन  दीपक चहर ने 8वें ओवर में सैमसन (35) के अलावा बेन स्टोक्स (0) को आउट कर मुंबई की मैच में वापसी करा दी।

हालांकि मुंबई इन सफलताओं को भुना नहीं सकी। कप्तान स्टीवन स्मिथ दूसरे छोर पर टिके रहे और उनका इस दौरान रियान पराग ने बखूबी साथ निभाते हुए टीम को जीत दिला दी। पराग ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 48 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से राहुच चहर को 3 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला।

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

टॅग्स :राजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)अजिंक्य रहाणेरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या