चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2019 के 50वें मैच में गुरुवार (2 मई) को दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से मात देते हुए पॉइंट्स टेबल में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है।
चेन्नई ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 179/4 का स्कोर बनाया और जवाब में दिल्ली को 16.2 ओवर में 99 के स्कोर पर समेटते हुए मैच 80 रन से जीत लिया।
चेन्नई की इस जीत में सुरेश रैना (37 गेंदों में 59 रन), एमएस धोनी (22 गेंदों में 44 रन) और इमरान ताहिर (12/4 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई।
चेन्नई ने पॉइंट्स टेबल में फिर कायम की बादशाहत
इस जीत के साथ ही पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी चेन्नई की टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत फिर से कायम कर ली है। वहीं दिल्ली की टीम इस हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है, हालांकि वह भी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
अब पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 18 अंकों के साथ पहले, दिल्ली कैपिटल्स 16 अंकों के साथ दूसरे, मुंबई 14 अंकों के साथ तीसरे, हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे, हैदराबाद इतने ही अंकों के साथ पांचवें, राजस्थान 11 अंकों के साथ छठे, कोलकाता 10 अंकों के साथ छठे, पंजाब 10 अंकों के साथ सातवें और आरसीबी 9 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | परिणाम नहीं | अंक | नेट रनरेट |
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) | 13 | 9 | 4 | 0 | 0 | 18 | +0.209 |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 13 | 8 | 5 | 0 | 0 | 16 | -0.096 |
मुंबई इंडियंस (MI) | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | +0.347 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 12 | +0.709 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 13 | 5 | 7 | o | 1 | 11 | -0.321 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | +0.100 |
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) | 12 | 5 | 7 | 0 | 0 | 10 | -0.296 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 13 | 4 | 8 | 0 | 1 | 9 | -0.694 |