IPL 2019: MI vs CSK, Qualifier 1: चेन्नई को 6 विकेट से हरा पांचवीं बार फाइनल में पहुंची मुंबई

IPL 2019: MI vs CSK, Qualifier 1: क्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (4) पवेलियन लौटे गए। वहीं क्विंटन डी कॉक (8) भी कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 7, 2019 11:04 PM2019-05-07T23:04:45+5:302019-05-07T23:09:36+5:30

IPL 2019: MI vs CSK, Qualifier 1: Mumbai won by 6 wkts | IPL 2019: MI vs CSK, Qualifier 1: चेन्नई को 6 विकेट से हरा पांचवीं बार फाइनल में पहुंची मुंबई

IPL 2019: MI vs CSK, Qualifier 1: चेन्नई को 6 विकेट से हरा पांचवीं बार फाइनल में पहुंची मुंबई

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली।  मंगलवार (7 मई) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम:
7 चेन्नई सुपर किंग्स
5 मुंबई इंडियंस
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चेन्नई ने बनाए सिर्फ 131 रन: मेजबान टीम की ओर से अंबाती रायुडू ने 37 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाने के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (29 गेंद में नाबाद 37, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों के अलावा मुरली विजय (26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। लेग स्पिनर राहुल चाहर ने तीसरे ओवर में ही फाफ डु प्लेसिस (05) को प्वाइंट पर स्थानापन्न खिलाड़ी अनमोलप्रीत सिंह हाथों कैच करा दिया। सुरेश रैना ने ऑफ स्पिनर जयंत यादव की गेंद पर फ्री हिट पर चौका मारा लेकिन इसी ओवर में गेंद को हवा में लहराकर गेंदबाज को वापस कैच दे बैठे। उन्होंने पांच रन बनाए। 

सलामी बल्लेबाज शेन वॉट्सन (10) ने जसप्रीत बुमराह पर दो चौके मारे लेकिन कृणाल पंड्या की गेंद पर मिड आन पर जयंत को कैच दे बैठे जिससे पावर प्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 32 रन हो गया। विजय और रायुडू ने इसके बाद पारी का आगे बढ़ाया। विजय ने कृणाल पर दो चौके जड़ने के बाद राहुल पर भी चौका मारा। टीम के रनों का अर्धशतक 10वें ओवर में पूरा हुआ। रन गति को बढ़ाने की कोशिश में विजय का धैर्य जवाब दे गया और वह राहुल की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश क्विंटन डिकाक के हाथों स्टंप हो गए। उन्होंने 26 गेंद में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए। धोनी और रायुडू ने जयंत के 14वें ओवर में एक-एक छक्का जड़कर रन गति बढ़ाने की कोशिश की। रायुडू ने बुमराह पर चौके के साथ 18वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। धोनी ने 19वें ओवर में मलिंगा पर लगातार दो छक्के मारे।

यादव का अर्धशतक, मुंबई ने जीता मैच: लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (4) पवेलियन लौटे गए। वहीं क्विंटन डी कॉक (8) भी कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन (28) के बीच 80 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को जीत के करीब ला दिया। इमरान ताहिर ने 14वें ओवर में बैक-टू-बैक दो विकेट जरूर लिए, लेकिन टीम को हार से बचा ना सके।

सूर्यकुमार के साथ हार्दिक पंड्या ने 9 गेंदें शेष रहते टीम को जीत तक पहुंचाने का काम किया। चेन्नई की ओर से इमरान ताहिर को 2, जबकि दीपक चहर और हरभजन सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Open in app