IPL 2019, KXIP vs MI: पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

By सुमित राय | Updated: March 30, 2019 19:52 IST2019-03-30T15:24:07+5:302019-03-30T19:52:44+5:30

IPL 2019, KXIP vs MI Live Cricket Score, Match 9, Match Updates, Live blog, Match Facts, Results, Highlights | IPL 2019, KXIP vs MI: पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

IPL 2019, KXIP vs MI: पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

केएल राहुल (नाबाद 71) की शानदार अर्धशतकीय पारी के अलावा क्रिस गेल (40) और मयंक अग्रवाल (45) की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हरा दिया। किंग्स इलेवन पंजाब की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी हार है।

177 रनों के लक्ष्य को किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इससे पहले क्विंटन डिकॉक (60) के अर्धशतक और हार्दिक पंड्या (31) की आखिरी ओवरों में खेली गई तेजतर्रार पारी से मुंबई इंडियंस ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में सात विकेट पर 176 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में हार मिली थी, जिसके बाद उसने बैंगलोर को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 6 रन से मात देते हुए इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। वहीं रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मांकडिंग विवाद से घिरे पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। हालांकि इसके बाद दूसरे मैच में पंजाब को कोलकाता के हाथों शिकस्त मिली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

किंग्स इलेवन पंजाब : क्रिस गेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), हार्डस विलजोएन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाय।

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

30 Mar, 19 : 07:39 PM

पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। 177 रनों के लक्ष्य को किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से केएल राहुल ने 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 


30 Mar, 19 : 07:23 PM

केएल राहुल का अर्धशतक

किंग्ल इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 45 गेंदों में पूरा किया आईपीएल 2019 का पहला अर्धशतक।  


30 Mar, 19 : 07:06 PM

मयंक अग्रवाल 43 रन बनाकर आउट

14वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मयंक अग्रवाल को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर मुंबई को दिलाई दूसरी सफलता। मयंक 21 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13.3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 117 रन।

30 Mar, 19 : 07:04 PM

13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 109/1

13 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 109 रन।

30 Mar, 19 : 06:50 PM

10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 84/1

10 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 84 रन। क्रीज पर केएल राहुल (19) और मयंक अग्रवाल (21) मौजूद।

30 Mar, 19 : 06:43 PM


30 Mar, 19 : 06:38 PM

क्रुणाल ने गेल को किया आउट

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने क्रिस गेल को बाउंड्री लाइन पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिलाई पहली सफलता। गेल 24 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 7.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन। 


30 Mar, 19 : 06:28 PM

6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 38 रन

6 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 38 रन। क्रीज पर क्रिस गेल (28) और केएल राहुल (10) मौजूद।

30 Mar, 19 : 06:13 PM

गेल की धमाकेदार शुरुआत

तीसरे ओवर में क्रिस गेल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के लगाए। तीन ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन। क्रीज पर क्रिस गेल (18) और केएल राहुल (5) मौजूद।

30 Mar, 19 : 06:02 PM

केएल राहुल-क्रिस गेल ने शुरू की पारी

किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से केएल राहुल और क्रिस गेल ने शुरू की पारी। मुंबई की ओर से मिशेल मैक्लेंघन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

30 Mar, 19 : 05:43 PM

मुंबई ने पंजाब को दिया 177 रनों का लक्ष्य

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डि कॉक (60) की धमाकेदार शुरुआत और हार्दिक पंड्या की (31) शानदार पारी के बाद मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 177 रनों का लक्ष्य दिया है। 


30 Mar, 19 : 05:41 PM

हार्दिक पंड्या 31 रन बनाकर आउट

20वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने हार्दिक पंड्या को बाउंड्री लाइन पर मनदीप सिंह के हाथों कैच कराकर पंजाब को दिलाई सातवीं सफलता। हार्दिक 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 175 रन।

30 Mar, 19 : 05:34 PM

क्रुणाल पंड्या 10 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्डस विलजोएन ने क्रुणाल पंड्या को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच कराकर पंजाब को दिलाई छठी सफलता। क्रुणाल 5 गेंदों में 2 चौके की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 162 रन।

30 Mar, 19 : 05:25 PM

कीरोन पोलार्ड 7 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर एंड्रयू टाय ने कीरोन पोलार्ड को बाउंड्री लाइन पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराकर पंजाब को दिलाई पांचवीं सफलता। कीरोन पोलार्ड 9 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 146 रन। 


30 Mar, 19 : 05:11 PM

युवराज 18 रन बनाकर आउट

15वें ओवर की चौथी गेंद पर मुरुगन अश्विन ने युवराज सिंह को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर पंजाब को दिलाई चौथी सफलता। युवराज 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 126 रन।

30 Mar, 19 : 05:04 PM

क्विंटन डि कॉक 60 रन बनाकर आउट

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने क्विंटन डि कॉक को एलबीडब्ल्यू कर पंजाब को दिलाई तीसरी सफलता। अंपायर के आउट दिए जाने के बाद क्विंटन डि कॉक ने रिव्यू लिया था, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद उनके पैड पर लगी थी और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा। डि कॉक 39 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन।

30 Mar, 19 : 04:57 PM

12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 109/2

12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 109 रन। क्रीज पर क्विंटन डिकॉक (53) और युवराज सिंह (12) मौजूद।

30 Mar, 19 : 04:56 PM

क्विंटन डि कॉक ने पूरा किया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने 35 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक। क्विंटन डि कॉक का इस आईपीएल सीजन में पहला अर्धशतक है। 


30 Mar, 19 : 04:50 PM

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 91/2

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 91 रन। क्रीज पर क्विंटन डिकॉक (45) और युवराज सिंह (3) मौजूद।

30 Mar, 19 : 04:32 PM

रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव आउट

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मुरुगन अश्विन ने सूर्यकुमार यादव को आउट कराकर पंजाब को दिलाई दूसरी सफलता। सूर्यकुमार 6 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 62 रन।

30 Mar, 19 : 04:26 PM

रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की दूसरी गेंद पर हार्डस विलजोएन ने रोहित शर्मा को आउट कर पंजाब को दिलाई पहली सफलता। रोहित शर्मा 19 गेंदों में 5 चौके की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 5.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 51 रन।

30 Mar, 19 : 04:24 PM

मुंबई का 5 ओवर में 50 रन

5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (32) और क्विंटन डि कॉक (18) मौजूद।

30 Mar, 19 : 04:17 PM


30 Mar, 19 : 04:05 PM

पहले ओवर में मुंबई ने बनाए 7 रन

1.0 ओवर: मुंबई ने पहले ओवर में बनाए 7 रन, रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने पारी की शुरुआत, पंजाब के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने की गेंदबाजी की शुरुआत। 

30 Mar, 19 : 04:03 PM

रोहित-डि कॉक ने शुरू की पारी

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने शुरू की पारी। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

30 Mar, 19 : 03:41 PM

मुंबई इंडियंस ने नहीं किया अपनी टीम में कोई बदलाव

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डि कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

30 Mar, 19 : 03:40 PM

पंजाब ने किया प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, और पिछले मैच में अपना डेब्यू करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह मुरुगन अश्विन को उतारा है। 

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन: क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), हार्डस विलजोएन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाय। 


30 Mar, 19 : 03:30 PM

पंजाब vs मुंबई की भिड़ंत में कौन पड़ा है भारी

कुल मैच: 22
किंग्स इलेवन पंजाब ने जीते:-10
मुंबई इंडियंस ने जीते-12
 

30 Mar, 19 : 03:30 PM

पंजाब ने टॉस जीता, चुनी पहले गेंदबाजी

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला। 


30 Mar, 19 : 03:29 PM

मुंबई की नजरें लगातार दूसरी जीत

मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में आरसीबी को 6 रन से हराया था। रोहित शर्मा की टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत पर होंगी।



 

30 Mar, 19 : 03:26 PM

किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का फैंस के नाम संदेश

प्रीति ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि पंजाब के सभी घरेलू मैच मोहाली में हो रहे हैं। 



 

Open in app