जीवा का सेलिब्रिटी अंदाज! धोनी के फैन को इस क्यूट अंदाज में फोटो लेने से किया मना

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-2018 के खिताब का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। अब तक आईपीएल में धोनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

By विनीत कुमार | Published: May 22, 2018 03:09 PM2018-05-22T15:09:04+5:302018-05-22T15:41:42+5:30

ipl 2018 ms dhoni daughter ziva viral video when she stopped fan to click her photo | जीवा का सेलिब्रिटी अंदाज! धोनी के फैन को इस क्यूट अंदाज में फोटो लेने से किया मना

Dhoni with Ziva

googleNewsNext

नई दिल्ली, 22 मई: हाल के दिनों में जितनी चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की रही है लगभग उतनी ही चर्चा उनकी बेटी जीवा की भी होती रही है। खासकर आईपीएल के इस सीजन में अक्सर जीवा की तस्वीर और वीडियो उनके पापा धोनी के साथ खूब पसंद किए गए। धोनी भी अब सोशल मीडिया पर जीवा के साथ बिताये पलों को साझा करना नहीं भूलते और धोनी के फैंस भी इसे खूब पसंद करते हैं। अभी हाल में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के बाद धोनी की कैप से खेलती जीवा का वीडियो वायरल हुआ था और अब जीवा का एक और क्यूट अंदाज वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में जीवा किसी से फोटो नहीं लेने को कर रही हैं। वह उंगली दिखाकर फोटो नहीं लेने को कह रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी के फैंस उनकी फोटो ले रहे थे।दरअसल, जीवा खाना खा रही हैं तभी धोनी के फैंस वहां पहुंच गए और उन्हें कैमरे पर रिकॉर्ड करने लगे। इसी बीच जीवा उंगली दिखा कर मना करते हुए नो-फोटो कहने लगीं।

बता दें कि इस आपीएल के लगभग हर मैच में जीवा स्टेडियम में नजर आई हैं और उनकी तस्वीरों औऱ वीडियो को काफी पसंद भी किया गया। हाल में हरभजन की बेटी हिनाया और सुरैश रैना की बेटी के बर्थडे पार्टी में भी जीवा मस्ती करती नजर आईं। (और पढ़ें- IPL 2018: प्लेऑफ में खूब चला है रैना का बल्ला, हैदराबाद के लिए खतरे की घंटी!)

पुणे में मैच के बाद जीवा का धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का भी एक वीडिया सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही धोनी ने भावुक संदेश भी लिखा है। धोनी ने लिखा- जीवा इस सीजन में पुणे के ड्रेसिंग रूम की ओर आखिरी बार जाने में मेरा साथ दे रही हैं। शुक्रिया पुणे हमे समर्थन देने के लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-2018 के खिताब का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। अब तक आईपीएल में धोनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में पहला क्वॉलिफायर खेलेगी। (और पढ़ें- IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स ने चीयरलीडर्स को पार्टी में 'बुलाया', मिली BCCI एंटी करप्शन यूनिट की चेतावनी)

Open in app