IPL, CSK Vs KXIP: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 5 विकेट से हराया, राजस्थान प्लेऑफ में

CSK vs KXIP: चेन्नई और पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच का लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड

By विनीत कुमार | Published: May 20, 2018 7:33 PM

Open in App

नई दिल्ली, 20 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 के 56वें और आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई के सामने 154 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है। हालांकि, पंजाब की उम्मीदें तभी खत्म हो गई थीं जब चेन्नई ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया था। पंजाब के बाहर होते ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है।

बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। पंजाब की ओर से इस मैच में करुण नायर ने सबसे अधिक 26 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। वहीं, मनोज तिवारी ने 35 रन बनाए। चेन्नई की ओर से लुंगी एंगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो को 2-2 विकेट मिले।

CSK Vs KXIP Live Score 

- 20वें ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर चेन्नई को दिलाई जीत। पंजाब की पांच विकेट से हार।

- 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 131/5. रैना 42 गेंदों पर 39 रन और धोनी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14.5 ओवर: अश्विन की गेंद पर दीपक चहर के चौके के साथ ही चेन्नई के 100 रन पूरे। इसके साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 102/4

- 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 75/4. रैना 31 गेंदों पर 25 रन और दीपक चहर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10.1 ओवर: चेन्नई को चौथा झटका। अश्विन की गेंद पर हरभजन सिंह (19) LBW आउट। अब दीपक चहर बैटिंग के लिए आए हैं। रैना 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 40/3

- 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 27/3. रैना 10 रन और हरभजन बिना खाता खोले क्रीज पर।

- 4.4 ओवर: चेन्नई को तीसरा झटका। सैम बिलिंग्स बिना खाता खोले आउट। राजपूत को दूसरी सफलता। बिलिंग्स को किया बोल्ड। अब क्रीज पर हरभजन सिंह और सुरेश रैना मौजू।

- 4.3 ओवर: चेन्नई को दूसरा झटका। अंकित राजपूत की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस (14) क्रिस गेल के हाथों कैच आउट।

- 1.2 ओवर: अंबाती रायुडू आउट। मोहित शर्मा (1) की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने लिया कैच। अब बैटिंग के लिए सुरेश रैना आए हैं।

- 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 3/0

- चेन्नई की बैटिंग शुरू, अंबाती रायुडू और फाफ डू प्लेसिस क्रीज पर। अंकित राजपूत पंजाब की ओर से डाल रहे हैं पहला ओवर।

- 19.4 ओवर: अंकित राजपूत (2) आउट। 153 रनों पर सिमटी पंजाब की पारी। चेन्नई के सामने 154 का लक्ष्य लेकिन पंजाब को प्लेऑफ में क्वॉलिफाई करने के लिए चेन्नई को 100 रनों से अंदर समेटना होगा। 

- 19 ओवर के बाद पंजाब- 151/9

- 18.5 ओवर: करुण नायर (54) आउट। ब्रावो की गेंद पर दीपक चहर ने लिया कैच। नायर ने 26 गेंदों की पारी में पांच छक्के और तीन चौके लगाए। अब आखिरी बल्लेबाज अंकित राजपूत बैटिंग करने आए हैं।

- 18.4 ओवर: 48 रनों पर खेल रहे करुण नायर ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। नायर ने 25 गेंदों पर यह फिफ्टी लगाई।

- 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 134/8

- 17.3 ओवर: पजाब को 8वां झटका। लुंगी एंगिडी की गेंद पर एंड्रियू टाई बिना खाता खोले सुरेश रैना के हाथों कैच आउट। लुंगी की यह आज चौथी सफलता है। अब मोहित शर्मा आए हैं बैटिंग करने। करुण नायर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

- 17.1 ओवर: पंजाब को सातवां झटका। कप्तान अश्विन बिना खाता खोले कैच आउट। लुंगी एंगिडी की गेंद पर धोनी ने विकेट के पीछे लिया कैच। अब बैटिंग के लिए एंड्रियू टाई आए हैं।

- 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 131/6. करुण नायर 20 गेंदों पर 37 रन बना चुके हैं।

- 16.3 ओवर: पंजाब को छठा झटका। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अक्षर पटेल (14) आउट। सैम बिलिंग्स ने आगे की ओर उछलते हुए लिया शानदार कैच। अब बैटिंग के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन आए हैं।

- 16 ओवर के बाद पंजाब- 113/5. करुण नायर 23 रन और अक्षर पटेल 12 रन पर खेल रहे हैं।

- 12.1 ओवर: पंजाब को पांचवां झटका। ड्वेन ब्रावो की गेंद पर डेविड मिलर (24) बोल्ड। मिलर ने 22 गेंदों की पारी में एक छक्का और एक चौका लगाया। अब बैटिंग के लिए अक्षर पटेल आए हैं। करुण नायर भी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

- 11.1 ओवर: पंजाब को चौथा झटका। रवींद्र जडेजा की गेंद पर मनोज तिवारी (35) स्टंप आउट। मनोज तिवारी ने 30 गेंदों की पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए करुण नायर आए हैं। डेविड मिलर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 61/3. डेविड मिलर 16 रन और मनोज तिवारी 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर क्रीज पर

- 3.6 ओवर: पंजाब को तीसरा झटका। लुंगी एंगिडी ने लोकेश राहुल (7) का विकेट लिया। अब डेविड मिलर बैटिंग के लिए आए हैं। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 16/3

- 2.5 ओवर: एरॉन फिंच (4) आउट। दीपक चहर की गेंद पर सुरेश रैना ने लिया कैच। अब मनोज तिवारी और लोकेश राहुल क्रीज पर। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 15/2

- 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 8/1

- 1.2 ओवर: पंजाब को पहला झटका। लुंगी एंगिडी की गेंद पर क्रिस गेल बिना खाता खोले आउट। अब बैटिंग के लिए एरॉन फिंच आए हैं।

- किंग्स इलेवन पंजाब की ओऱ से लोकेश राहुल और क्रिस गेल ओपनिंग करने उतरे हैं। एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 7/0

- चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीता, किंग्स इलेवन पंजाब को बैटिंग के लिए बुलाया। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

चेन्नई सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहर, लुंगी एंगिडी।

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, डेविड मिलर, करुण नायर, मनोज तिवारी, अक्षर पटेल,  रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रियू टाई, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीकिंग्स XI पंजाबरविचंद्रन अश्विनशेन वॉटसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या