IPL: देशी लीग में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा, अब तक 13 में से 11 गैर-भारतीय 'मैन ऑफ द सीरीज'

मुंबई इंडियंस ने पिछले आठ साल में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 11, 2020 2:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब।मुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।आईपीएल में अब 2 बार ही भारतीय को चुना गया 'मैन ऑफ द सीरीज'।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक टाइटल जीतने वाली टीम है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इस मामले में दूसरे पायदान पर है, जिसने कुल 3 बार ट्रॉफी जीती है।

मुंबई ने पहली बार किया खिताब का बचाव

मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। इस तरह से यह पहला अवसर है, जबकि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही। इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ऐसा करने में सफल रही थी। मुंबई दो बार चैंपियंस लीग की भी चैंपियन रह चुकी है।

आईपीएल में अब तक विजेता और उपविजेता (2008-2014)

साल

चैंपियन

रनर अप

मैन ऑफ द सीरीज

2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्सशेन वॉट्सन
2009डेक्कन चार्जर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएडम गिलक्रिस्ट
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंससचिन तेंदुलकर
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरक्रिस गेल
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्ससुनील नरेन
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सशेन वॉट्सन
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाबग्लेन मैक्सवेल
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सआंद्रे रसेल
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहली
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्सबेन स्टोक्स
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराजर्स हैदराबादसुनील नरेन
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सआंद्रे रसेल
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सजोफ्रा आर्चर

आईपीएल के 13 सीजन में अब तक ऐसा सिर्फ 2 ही बार हुआ है, जब कोई भारतीय 'मैन ऑफ द सीरीज' रहा हो। मतलब देशी लीग में अब तक 11 बार विदेशी खिलाड़ी को ही ये खिताब हासिल हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का ही नाम शुमार है।

केएल राहुल ने जीती ऑरेंज, कगिसो रबाडा के नाम पर्पल कैप

इस सीजन केएल राहुल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। किंग्स इलेवन के कप्तान ने 14 मैचों में 670 रन बनाए। टॉप-5 बल्लेबाजों में इकलौते डेविड वॉर्नर (548 रन) विदेशी खिलाड़ी रहे। दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सीजन सर्वाधिक 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने कुल 27 शिकार किए और वह इस मामले में दूसरे पर रहे।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसचिन तेंदुलकरविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या