India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4: हम 10-15 रन पीछे रह गए, रोहित बोले-बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और शॉट्स चयन में सतर्क रहे

India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंद में 72 रन की पारी बेकार गई और श्रीलंका ने 174 रन का लक्ष्य एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 07, 2022 2:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान अगर बुधवार को अफगानिस्तान को हरा देता है तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा।श्रीलंका को सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (37 गेंद में 57 रन) और पाथुम निसांका (37 गेंद में 52 रन) ने शानदार शुरुआत दिलाई।श्रीलंका के पचास रन छठे ओवर में ही बन गए जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बन गया।

India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4: पिछले चैम्पियन भारत को एशिया कप सुपर फोर चरण के बेहद महत्वपूर्ण मैच में श्रीलंका ने छह विकेट से हराकर बाहर होने की कगार पर धकेल दिया। अब भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिये दूसरी टीमों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम 10 . 15 रन पीछे रह गई। जीत के लिये 174 रन का लक्ष्य श्रीलंका ने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिये रोहित (41 गेंद में 72 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमें 10 . 15 रन और बनाने चाहिये थे।

बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और शॉट्स चयन में सतर्क रहना होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘यह टीम लंबे समय से अच्छा खेल रही थी। इस तरह की हार से एक टीम के रूप में सीखने को मिलेगा।’ उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘जिस तरह की शुरुआत श्रीलंका ने की थी, हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

स्पिनरों ने काफी आक्रामक गेंदबाजी की लेकिन श्रीलंका ने दबाव का बखूबी सामना किया।’’ श्रीलंका के कप्तान और ‘प्लेयर आफ द मैच’ दासुन शनाका ने कहा ,‘ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास जबर्दस्त है। दिलशान और तीक्षणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अपनी गलतियों से सबक लेकर खेला।’ उन्होंने कहा ,‘‘ पाथुम और कुसल ने टीम को अच्छी शुरुआत की जिसे मैंने और राजपक्षा ने आगे बढ़ाया।’’

टॅग्स :एशिया कपश्रीलंका क्रिकेट टीमटीम इंडियारोहित शर्माकेएल राहुलविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या