IND vs SA: विराट कोहली बने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान

IND vs SA: भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पहली पारी में महज 275 रन पर ऑलआउट हो गई।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 13, 2019 11:55 AM2019-10-13T11:55:16+5:302019-10-13T11:58:24+5:30

India vs South Africa, 2nd Test: india enforced the follow on for the very first time against south africa | IND vs SA: विराट कोहली बने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान

IND vs SA: विराट कोहली बने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान

googleNewsNext

भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। क्रिकेट इतिहास में साल 2008 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दिया हो। इससे पहले इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को इस परिस्थिति में डाला था। इसी के साथ विराट कोहली साउथ अफ्रीको को फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

विराट कोहली के पास अब तक बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 14 बार फॉलोऑन देने का मौका आया है। इसमें से 7 बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया है, जिसमें से 4 मैच जीते हैं। वहीं जिन 7 मैचों में उन्होंने विपक्षी टीम को फॉलोऑन नहीं दिया, वह सभी मैच टीम इंडिया ने जीते हैं।

भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पहली पारी में महज 275 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 326 रन की लीड बना ली थी। चौथे दिन की शुरुआत में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने की घोषणा कर दी।

Open in app