भारत vs दक्षिण अफ्रीका: बारिश में धुला केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल

केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की वजह से नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 7, 2018 01:50 PM2018-01-07T13:50:55+5:302018-01-07T20:25:56+5:30

india vs south africa 1st test cape town 3rd day live score | भारत vs दक्षिण अफ्रीका: बारिश में धुला केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल

भारत vs दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट

googleNewsNext

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया है। रविवार को केपटाउन में हो रही बारिश की वजह से तीसरे दिन के खेल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और चायकाल के बाद  दिन का खेल रद्द कर दिया गया। अब चौथे और पांचवें दिन 98-98 ओवर का खेल होगा जिससे तीसरे दिन के खेल में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की जा सके।

दक्षिण अफ्रीका ने मैच के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 65 रन बनाते हुए भारत पर 142 रन की बढ़त ले ली थी। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 286 रन के जवाब में भारतीय टीम 209 रन बनाकर आउट हो गई थी जिससे दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 77 रन की बढ़त हासिल हुई थी।  

दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने ली थी 142 रन की लीड

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे दिन भारत पर 142 रनों की बढ़त ले ली थी। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए हैं। हाशिम अमला चार और कागिसो रबादा दो रन बनाकर नाबाद हैं।  दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनर एडिन मार्कराम (34) और डीन एल्गर (25) अपना विकेट गंवा चुके हैं। दोनों का विकेट हार्दिक पंड्या ने लिया।


दूसरे दिन का खेल

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दूसरे दिन भारतीय टीम को 209 पर ही ढेर करते हुए पहली पारी में 77 रनों की बना ली थी। हालांकि, चोट के कारण तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मैदान से बाहर जाने से दक्षिण अफ्रीका को दिन का सबसे बड़ा झटका भी मिला।

बहरहाल, भारत के लिए दिन के हीरो पंड्या रहे। दूसरे दिन अफ्रीका के दो विकेट चटकाने से पहले उन्होंने पहली पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 93 रन भी बनाए। पंड्या 95 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी पारी खेलते हुए अपनी टीम को संकट से उबारने की भरपूर कोशिश की। पंड्या ने आठवें विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार (25) के साथ 99 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी ऐसे समय आई जब भारत ने अपने सात विकेट महज 92 रनों पर ही खो दिए थे। 

Open in app