रॉस टेलर (नाबाद 109) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से मात दी थी।
पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन भारत की ओर से श्रेय अय्यर (103) और केएल राहुल (नाबाद 88) ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके बाद भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 347 रनों का स्कोर बनाया। 348 रनों के लक्ष्य को 48.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने शानदार पारी खेली और 84 गेंदों में 10 चौके और 4 चौके की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। इसके अलावा हेनरी निकोल्स ने 82 गेंदों में 11 चौके की मदद से 78 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान टॉम लाथम ने 48 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन बनाए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (c), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (w), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम लाथम (w/ c), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट।
05 Feb, 20 : 03:50 PM
रॉस टेलर ने बनाए नाबाद 109 रन
रॉस टेलर न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 84 गेंदों में 10 चौके और 4 चौके की मदद से 109 रनों की पारी खेली।
05 Feb, 20 : 03:44 PM
न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया
348 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में हासिल किया और भारत को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
05 Feb, 20 : 03:32 PM
कोलिन डी ग्रैंडहोम 1 रन बनाकर आउट
46वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलिन डी ग्रैंडहोम दो गेंदों में एक रन बनाकर रन आउट हुए।
05 Feb, 20 : 03:29 PM
जेम्स नीशम 9 रन बनाकर आउट
46वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने जेम्स नीशम को बाउंड्री लाइन पर केदार जाधव के हाथों कैच कराया। नीशम 14 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए। 45.2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 328 रन।
05 Feb, 20 : 03:21 PM
रॉस टेलर का शतक
43वें ओवर की पहली गेंद पर रॉस टेलर ने 73 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से वनडे करियर का 21वां शतक पूरा किया।
05 Feb, 20 : 03:14 PM
टॉम लाथम आउट
41.4 ओवर: कुलदीप यादव ने इस ओवर की चौथी गेंद पर किया टॉम लाथम को आउट, किवी कप्तान हुए 48 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट, न्यूजीलैंड को लगा 309 पर चौथा झटका
05 Feb, 20 : 03:08 PM
बुमराह के ओवर में बन गए 15 रन
41.0 ओवर: न्यूजीलैंड का स्कोर 307/3, रॉस टेलर 96 और टॉम लाथम 68 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 54 गेंदों में 41 रन की जरूरत।
05 Feb, 20 : 03:07 PM
शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में दे डाले 22 रन
40.0 ओवर: टेलर और लाथम ने शार्दुल के इस ओवर में जड़े दो छक्के और दो चौके, न्यूजीलैंड का स्कोर 292/3, रॉस टेलर 93 और टॉम लाथम 62 रन पर नाबाद हैं। ये साझेदारी मैच को भारत की पकड़ से दूर ले जा रही है।
05 Feb, 20 : 02:49 PM
38 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 261/3
38 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 261 रन। क्रीज पर रॉस टेलर (78) और टॉम लाथम (47) मौजूद।
05 Feb, 20 : 02:47 PM
रॉस टेलर-टॉम लाथम ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें
रॉस टेलर और टॉम लाथम ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
05 Feb, 20 : 02:33 PM
रॉस टेलर ने 45 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर रॉस टेलर ने 45 गेंदों में वनडे करियर का 51वां अर्धशतक पूरा किया।
05 Feb, 20 : 02:05 PM
हेनरी निकोल्स 78 रन बनाकर आउट
29वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने हेनरी निकोल्स को रन आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। निकोल्स 82 गेंदों में 11 चौके की मदद से 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 28.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 171 रन।
05 Feb, 20 : 01:53 PM
हेनरी निकोल्स-रॉस टेलर ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें
27 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 161 रन। क्रीज पर हेनरी निकोल्स (77) और रॉस टेलर (31) मौजूद।
05 Feb, 20 : 01:52 PM
दबाव में भारतीय गेंदबाज
हेनरी निकोल्स और रॉस टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर ली है और भारतीय गेंदबाज दबाव में नजर आ रहे है।
05 Feb, 20 : 01:24 PM
कुलदीप यादव ने टॉम ब्लंडेल को किया आउट
20वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने टॉम ब्लंडेल को स्टंप आउट कराया। ब्लंडेल 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए। 19.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 109 रन।
05 Feb, 20 : 01:09 PM
शार्दुल ठाकुर ने भारत को दिलाई पहली सफलता
16वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने मार्टिन गप्टिल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। गप्टिल 41 गेंदों में एक चौके की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 15.4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन।
05 Feb, 20 : 12:34 PM
न्यूजीलैंड के सधी शुरुआत
348 रनों के लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की टीम ने सधी शुरुआत की है। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन। क्रीज पर मार्टिन गप्टिल (12) और हेनरी निकोल्स (23) मौजूद।
05 Feb, 20 : 11:53 AM
मार्टिन गप्टिल-हेनरी निकोल्स ने शुरू की पारी
न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी शुरू की। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
05 Feb, 20 : 11:21 AM
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दिया 348 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 347 रनों का स्कोर बनाया है और न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से अंत में केएल राहुल ने नाबाद 87 और केदार जाधव ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली।
05 Feb, 20 : 10:53 AM
45 ओवर के बाद भारत 291/3
श्रेयस अय्यर 103 और केएल राहुल 62 पर नाबाद, ये दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 98 गेंदों में 135 रन की साझेदारी कर चुके हैं। टीम इंडिया तेजी से विशाल स्कोर की ओर बढ़ते हुए।
05 Feb, 20 : 10:53 AM
46 ओवर के बाद भारत 298/4
श्रेयस अय्यर 103 रन बनाकर आउट, राहुल 68 पर नाबाद। अय्यर को टिम साउदी ने मिशेल सैंटनर के हाथों कराया कैच आउट।
05 Feb, 20 : 10:40 AM
42 ओवर के बाद भारत 271/3
42.0 ओवर: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की दमदार बैटिंग, अय्यर 98 और राहुल 49 पर नाबाद।
05 Feb, 20 : 10:40 AM
श्रेयस अय्यर का पहला वनडे शतक
श्रेयस अय्यर ने 101 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से ठोका अपना पहला वनडे शतक, केएल राहुल ने भी पूरी की फिफ्टी। भारत का स्कोर 43 ओवर के बाद 277/3
05 Feb, 20 : 10:25 AM
39 ओवर के बाद भारत 236/3
39.0 ओवर: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चौथे विकेट के लिए जोड़ चुके हैं 62 गेंदों में 80 रन, श्रेयस अय्यर 70 और राहुल 43 रन बनाकर नाबाद।
05 Feb, 20 : 10:04 AM
35 ओवर के बाद भारत 199/3
35.0 ओवर: श्रेयस अय्यर 59 और केएल राहुल 24 रन पर नाबाद, ये दोनों चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों में 43 रन जोड़ चुके हैं।
05 Feb, 20 : 09:53 AM
33वें ओवर में अय्यर की फिफ्टी
33.0 ओवर: भारत का स्कोर 177/3, श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों में पूरी की अपनी सातवीं वनडे फिफ्टी, राहुल 10 पर नाबाद।
05 Feb, 20 : 09:41 AM
विराट कोहली आउट!
28.4 ओवर: विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट, भारत को 156 रन पर लगा तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोहली को ईश सोढ़ी ने किया बोल्ड, भारतीय कप्तान ने 63 गेंदों में 6 चौके की मदद से बनाए 51 रन।
05 Feb, 20 : 09:25 AM
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/2
25.0 ओवर: आधा सफर पूरा हो चुका है, भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 134 रन बनाए हैं, विराट कोहली 41 और श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
05 Feb, 20 : 09:12 AM
12 ओवर के बाद भारत 115/2
22.0 ओवर: कोहली और अय्यर तीसरे विकेट के लिए कर चुके हैं 61 रनों की साझेदारी, विराट कोहली 28 और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर नाबाद।
05 Feb, 20 : 09:00 AM
19 ओवर के बाद भारत 99/2
19.0 ओवर: अय्यर ने ग्रैंडहोम के इस ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा चौका, भारत का स्कोर 100 के करीब, कोहली 25 और अय्यर 15 पर नाबाद।
05 Feb, 20 : 08:53 AM
17 ओवर के बाद भारत 90/2
17.0 ओवर: कोहली और अय्यर ने अब तक 51 गेंदों में 36 रन की साझेदारी की है, भारत का रन रेट 5 से थोड़ा ज्यादा है। कोहली 32 गेंदों में 24 और श्रेयर अय्यर 19 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद।
05 Feb, 20 : 08:43 AM
15 ओवर के बाद भारत 79/2
15 ओवर के बाद भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए बनाए 2 विकेट पर 79 रन, कोहली 16 और श्रेयस अय्यर 6 रन पर नाबाद। पृथ्वी शॉ 20 और मयंक अग्रवाल 32 रन बनाकर आउट।
05 Feb, 20 : 08:36 AM
जिमी नीशम के ओवर में बने 8 रन
14.0 ओवर: भारत का स्कोर 70/2, कोहली ने नीशम के ओवर में फ्री हिट पर जड़ा चौका, कोहली 14 और अय्यर 1 रन पर नाबाद
05 Feb, 20 : 08:25 AM
कोहली-अय्यर क्रीज पर
11.0: इस ओवर में बने 5 रन, भारत का स्कोर 60/2, विराट कोहली 6 और अय्यर बिना खाता खोले क्रीज पर। अच्छी शुरुआत के बाद शॉ और मयंक के एक साथ आउट होने से भारत थोड़े दबाव में।
05 Feb, 20 : 08:22 AM
मयंक अग्रवाल भी आउट
8.4 ओवर: शॉ के आउट होने के 4 गेंद बाद ही मयंक अग्रवाल भी आउट, टिम साउदी ने टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया, अग्रवाल 31 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट। भारत को 54 पर दूसरा झटका।
05 Feb, 20 : 08:20 AM
पृथ्वी शॉ आउट
7.6 ओवर: कोलिन डि ग्रैंडहोम ने पृथ्वी शॉ को टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया, शॉ अपने पहले वनडे में 21 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट, भारत को 50 रन पर लगा पहला झटका।
05 Feb, 20 : 08:07 AM
मयंक अग्रवाल ने जड़े टिम साउदी के ओवर में दौ चौके
7.0 ओवर: टिम साउदी के इस ओवर में मयंक अग्रवाल ने दो चौके जड़ते हुए 10 रन बटोरे, भारत को इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई है, स्कोर 47/0, मयंक अग्रवाल 5 चौकों की मदद से 23 गेंदों में 27 और पृथ्वी शॉ 3 चौकों की मदद से 19 गेंदों में 19 रन पर नाबाद।
05 Feb, 20 : 08:05 AM
भारत के लिए पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल ने की ओपनिंग
भारत के लिए अपने डेब्यू वनडे मैच में ही पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की है। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर फेंक रह हैं टिम साउदी।
05 Feb, 20 : 08:03 AM
6वें ओवर में पृथ्वी-मयंक ने जड़े चौके
6.0 ओवर: अपने पहले ही वनडे में पृथ्वी शॉ कमाल दिखा रहे हैं, हामिश बेनेट के इस ओवर में फिर जड़े लगातार दो चौके, भारत का स्कोर 37/0, पृथ्वी शॉ 19 और मयंक अग्रवाल 17 रन पर नाबाद।
05 Feb, 20 : 08:03 AM
5वें ओवर में बने 5 रन
5.0 ओवर: मयंक अग्रवाल के खिलाफ टिम साउदी ने लिया एलबीडब्ल्यू की अपील खारिज होने के फैसले के खिलाफ रिव्यू, पर सफल नहीं हुए, भारत का स्कोर 26/0, पृथ्वी शॉ 13 और मयंक अग्रवाल 12 रन पर नाबाद।
05 Feb, 20 : 08:01 AM
भारत के लिए पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल ने की ओपनिंग
भारत के लिए अपने डेब्यू वनडे मैच में ही पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की है। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर फेंक रह हैं टिम साउदी।
05 Feb, 20 : 07:55 AM
चौथे ओवर आए 10 रन
4.0 ओवर: पृथ्वी शॉ ने हामिश बेनेट के इस ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर दो चौके जड़े, भारत का स्कोर 21/0, पृथ्वी शॉ 13 और मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
05 Feb, 20 : 07:51 AM
तीसरे ओवर में बने 5 रन
3.0 ओवर: टिम साउदी के इस ओवर में मयंक अग्रवाल ने जड़ा भारत की पारी और अपने वनडे करियर का पहला चौका, भारत का स्कोर 11/0, मयंक 6 और पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर नाबाद।
05 Feb, 20 : 07:43 AM
दूसरे ओवर में बने 6 रन
2.0 ओवर: हामिश बेनेट के इस ओवर में भारत ने खोला अपना खाता, मयंक अग्रवाल 2 और पृथ्वी शॉ 3 रन पर नाबाद। भारत का खाता बाई रन से खुला।
05 Feb, 20 : 07:42 AM
साउदी ने फेंका पहला ओवर मेडेन
पहले ओवर में पृथ्वी शॉ ने छह गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया, भारत का स्कोर 0/0
05 Feb, 20 : 07:35 AM
भारत के लिए पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल ने की ओपनिंग
भारत के लिए अपने डेब्यू वनडे मैच में ही पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की है। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर फेंक रह हैं टिम साउदी।
05 Feb, 20 : 07:18 AM
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
05 Feb, 20 : 07:18 AM
न्यूजीलैंड ने उतारे ये 11 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम लाथम (w/ c), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट।
05 Feb, 20 : 07:15 AM
भारत की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
भारत (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (c), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (w), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
05 Feb, 20 : 07:15 AM
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला। इस मैच से भारत के लिए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं।
05 Feb, 20 : 06:33 AM
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज हैमिल्टन के सेडन पार्क ग्राउंड में खेला जा रहा है।
04 Feb, 20 : 05:55 PM
न्यूजीलैंड में भारत का द्विपक्षीय वनडे सीरीज में रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में खेली गई कुल आठ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से भारत ने दो जबकि न्यूजीलैंड ने चार मैच जीते हैं, जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही हैं। भारत ने न्यूजीलैंड में अपनी पहले वनडे सीरीज 1975 और आखिरी 2018 में खेली थी।
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1975, न्यूजीलैंड 2-0 (2) से जीता
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1980, न्यूजीलैंड 2-0 (2) से जीता
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1993, ड्रॉ, 2-2 (4)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-1998, ड्रॉ, 2-2 (5)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2002, न्यूजीलैंड 5-2 से जीता (7)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2008, भारत 2-1 से जीता (3)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2013, न्यूजीलैंड 4-0 से जीता (5)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2018, भारत 4-1 से जीता (5)
04 Feb, 20 : 05:55 PM
भारत vs न्यूजीलैंड: द्विपक्षीय वनडे सीरीज में रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई हैं। इनमें से आठ वनडे सीरीज न्यूजीलैंड में और छह भारत में खेली गई हैं। इन दोनों टीमों के बीच कुल 52 वनडे सीरीज (गैर-द्विपक्षीय समेत) में भारत ने 17 जबकि न्यूजीलैंड ने 6 सीरीज जीत हैं, दो ड्रॉ रही हैं, जबकि 26 में अन्य टीमें जीती हैं।
04 Feb, 20 : 05:53 PM
भारत का न्यूजीलैंड में वनडे रिकॉर्ड
कुल मैच: 39
भारत जीता: 14
न्यूजीलैंड जीता: 22
टाई: 1
कोई परिणाम नहीं: 2
04 Feb, 20 : 05:53 PM
वनडे में 107 बार भिड़ चुकी हैं भारत-न्यूजीलैंड की टीमें
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे मैचों में अब तक 107 बार आमने सामने आ चुकी है, जिसमें से भारत ने 55 बार जीत हासिल की है, जबकि 46 बार न्यूजीलैंड ने मात दी है। दोनों टीमों के बीच 1 बार मैच टाई हुआ है, जबकि 5 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है।
04 Feb, 20 : 05:46 PM
वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं भारत-न्यूजीलैंड की टीमें
टी20 में ऐतिहासिक जीत के बार भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन से सेडन पार्क स्टेडियम में बुधवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि मैच के लिए टॉस सुबह 7 बजे होगा।