IND vs NZ: रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में ये रिकॉर्ड बढ़ाएगा कोहली की टेंशन

Rohit Sharma: ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 में 7 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा का किवी टीम के खिलाफ बढ़ाएगा टीम इंडिया की टेंशन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: January 26, 2020 11:02 AM

Open in App
ठळक मुद्देटी20 में रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 पारियों में 6 बार सिंगल डिजिट में आउट हुए हैंरोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ स्ट्राइक रेट 129.74 रहा है

रोहित शर्मा को सीमित ओवरों के क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक गिना जाता है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का टी20 रिकॉर्ड बहुत उत्साहजनक नहीं है। रोहित शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।

अब जबकि भारतीय टीम रविवार को ऑकलैंड में ही किवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में भिड़ने को तैयार है तो कप्तान विराट कोहली को उम्मीद होगी कि रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का टी20 रिकॉर्ड खराब

टी20 में रोहित का सबसे खराब रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ ही रहा है। वह किवी टीम के खिलाफ 10 पारियों में से 6 बार इकाई के स्कोर पर आउट हुए हैं। यानी रोहित टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 फीसदी बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं।

कुल मिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम 10 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में रोहित का 22.77 का औसत चौथा सबसे कम औसत है।  

रोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ स्ट्राइक रेट (129.74) भी उनके करियर के 138.14 के स्ट्राइक रेट से कम है। ये रोहित का टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट है। रोहित का इससे कम स्ट्राइट रेट केवल पाकिस्तान (129.62) के खिलाफ है।  

टॅग्स :रोहित शर्माभारत vs न्यूजीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या