Ind vs NZ 3rd T20: रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत, न्यूजीलैंड में पहली जीती टी20 सीरीज

Ind vs NZ 3rd T20 Live Score Update (भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी २० मैच लाइव स्कोर अपडेट ): भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: January 29, 2020 16:50 IST

Open in App

भारतीय क्रिकेट टीम ने हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज अपने नाम की है।

इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (40 गेंदों में 65 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 179 रन बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन  (48 गेंदों में 95 रन) की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 179 रन ही बना पाई।

मैच सुपर ओवर में गया और न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 17 रन बनाए। सुपर ओवर में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 15 रन और केएल राहुल ने 5 रन बनाए। आखिरी दो गेंदों पर रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाते हुए भारत को जीत दिलाई।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारतीय क्रिकेट टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पाण्डेय, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम :केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कोलिन डे ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईस सोढ़ी, स्कॉट कुगलेइन और हामिश बेनेट।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमविराट कोहलीकेन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या