India vs New Zealand: वनडे में भारत का पलड़ा रहा है भारी, न्यूजीलैंड जीत सका महज 44 मैच

India vs New Zealand, 3rd ODI: भारत ने पहली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में 1975/76 में खेली थी। दो मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने तब 2-0 से अपने नाम किया था।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 27, 2019 8:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देदोनों टीमों के बीच 1975 से लेकर अब तक खेले गए कुल 103 वनडे मैच।भारत ने न्यूजीलैंड में 7 में से सिर्फ 1 बार ही जीती वनडे सीरीज।भारत को उसके घर कभी वनडे सीरीज नहीं हरा सका न्यूजीलैंड।

India vs New Zealand, 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बे-ओवल में 28 जनवरी को तीसरा वनडे मैच खेला जाना है। टीम इंडिया 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से लीड में है। ऐसे में अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती है, तो 2008/09 के बाद वह न्यूजीलैंड में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम करेगी। भारत ने न्यूजीलैंड में 7 बार वनडे सीरीज खेली है, जिसमें सिर्फ 1 बार ही उसे सफलता हाथ लगी। इनमें से 2 सीरीज ड्रॉ रही, जबकि 4 बार न्यूजीलैंड ने इस पर कब्जा जमाया।

भारत में कभी सीरीज नहीं जीत सकी कीवि टीम: भारत, न्यूजीलैंड को उसके घर एक बार ही मात दे पाया है। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत में अभी तक सफलता हासिल नहीं की। 1988/89 से 2017/18 के बीच भारत ने अपने घर में कीवि टीम को सभी 6 वनडे सीरीज में धूल चटाई है।

हेड टू हेड: दोनों टीमों के बीच 1975 से लेकर अब तक कुल 103 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने सर्वाधिक 53 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड महज 44 ही जीता सका है। वहीं एक मैच टाई, जबकि 5 मुकाबलों के नतीजे नहीं सके हैं।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा:

1975/76- न्यूजीलैंड ने 2-0 (2) से सीरीज जीती।

1980/81- न्यूजीलैंड ने 2-0 (2) से श्रृंखला अपने नाम की।

1993/94- सीरीज 2-2 (4) से ड्रॉ।

1998/99- सीरीज 2-2 (5) से ड्रॉ।

2002/03- न्यूजीलैंड ने 5-2 (7) भारत को सीरीज में रौंदा।

2008/09- भारत ने 3-1 (5) से सीरीज अपने नाम की।

2013/14- न्यूजीलैंड ने सीरीज 4-0 (5) से अपने नाम की।

न्यूजीलैंड का भारत दौरा:

1988/89- भारत ने 4-0 (4) से सीरीज जीती।

1995/96- भारत ने 3-2 (5) से श्रृंखला अपने नाम की।

1999/00- भारत ने 3-2 (5) से सीरीज जीती।

2010/11- भारत ने 5-0 (5) से न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया।

2016/17- भारत ने 3-2 (5) से सीरीज अपने नाम की।

2017/18- भारत ने 2-1 (3) से श्रृंखला जीती।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडइंडियान्यूज़ीलैंडक्रिकेट रिकॉर्डक्रिकेट ग्राउंडविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या