HighlightsIndia vs New Zealand Live Score, 3rd ODI: हर्षित ने 13वें ओवर में विल यंग (30 रन) को आउट किया।India vs New Zealand Live Score, 3rd ODI: मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।India vs New Zealand Live Score, 3rd ODI: अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन तीन विकेट लिए।
इंदौरः न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतकों के साथ दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की भागीदारी से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले दो ओवर में पांच रन के स्कोर पर पहले दो विकेट गंवा दिए थे जिसमें से हेनरी निकोल्स खाता भी नहीं खोल सके। वह पहले ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिर डेवोन कॉनवे (05) को हर्षित राणा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
India vs New Zealand Live Score, 3rd ODI: पहले 14 वनडे के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट-
32- अजित अगरकर
27-इरफ़ान पठान
26 - हर्षित राणा*
25-प्रसिद्ध कृष्ण
24- रवि अश्विन
24-जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच वनडे मैचों की प्रथम पारी में सर्वोच्च स्कोर:
349/9, राजकोट, 1999
348/8, नागपुर, 1995
337/8, इंदौर, 2026*
315/7, बेंगलुरु, 2010
हर्षित ने 13वें ओवर में विल यंग (30 रन) को आउट किया। इसके बाद मिचेल और फिलिप्स ने शानदार शतक जड़ने के साथ चौथे विकेट के लिए 188 गेंद में 219 रन की शतकीय साझेदारी बनाई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।
तीन मैचों की वनडे द्विपक्षीय सीरीज में सर्वोच्च रन-
360 - बाबर आजम बनाम वेस्ट इंडीज, 2016 (यूएई)
360 - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023 (घरेलू)
352 - डेरिल मिचेल बनाम भारत, 2026 (अवे)*
349 - इमरुल कायस बनाम जिम्बाब्वे, 2028 (घरेलू)
346 - प. निस्संका बनाम अफगानिस्तान, 2024 (घरेलू)।