India vs New Zealand 1st T20I: 14 छक्के, 21 चौके, 120 गेंद और 238 रन, अभिषेक शर्मा के बाद रिंकू सिंह बवाल, 20 गेंद में नाबाद 44 रन

India vs New Zealand 1st T20I: रिंकू सिंह ने 20 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 25 रन का योगदान दिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 21:09 IST2026-01-21T21:00:40+5:302026-01-21T21:09:26+5:30

India vs New Zealand 1st T20I live 14 sixes, 21 fours, 120 balls 238 runs after Abhishek Sharma Rinku Singh created ruckus unbeaten 44 runs in 20 balls | India vs New Zealand 1st T20I: 14 छक्के, 21 चौके, 120 गेंद और 238 रन, अभिषेक शर्मा के बाद रिंकू सिंह बवाल, 20 गेंद में नाबाद 44 रन

India vs New Zealand 1st T20I

googleNewsNext
HighlightsIndia vs New Zealand 1st T20I: अभिषेक ने 35 गेंद की पारी के दौरान आठ छक्के और पांच छक्के जड़े।India vs New Zealand 1st T20I: न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो दो विकेट झटके।India vs New Zealand 1st T20I: सूर्यकुमार यादव (32) ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 99 रन की साझेदारी की।

नागपुरः भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक ने 35 गेंद की पारी के दौरान आठ छक्के और पांच छक्के जड़े। उन्होंने और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 99 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 20 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 25 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो दो विकेट झटके।

न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध उच्चतम T20I योग-

245/5 ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2018

241/3 इंग्लैंड नेपियर 2019

238/7 नागपुर 2026*

236/4 इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2025

234/4 इंडस्ट्रीज़ अहमदाबाद 2023।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिंकू सिंह का 19वें और 20वें ओवर में प्रदर्शन:

74 गेंदें

213 रन

स्ट्राइक रेट 287.83

14 चौके

22 छक्के

बॉन्ड प्रतिशत 48.6

रिंकू के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के कुल रनों का 35.8% हिस्सा पारी के 19वें और 20वें ओवर में आया है। नागपुर में टी20 की एक पारी में 200 से अधिक रन बनाने वाली यह दूसरी टीम है; इससे पहले श्रीलंका ने 2020 में भारत के खिलाफ 215/5 रन बनाए थे।

Open in app