Ind vs Aus 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, 5 मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

भारत vs ऑस्ट्रलिया 2nd ODI लाइव स्कोर हाइलाइट्स रिपोर्ट्स अपडेट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: March 5, 2019 21:48 IST2019-03-05T12:46:08+5:302019-03-05T21:48:26+5:30

India vs Australia 2nd ODI match live score ind vs aus 2 live match full scorecard, ind vs aus 2nd match live streaming highlights results report | Ind vs Aus 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, 5 मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2nd वनडे लाइव अपडेट

विजय शंकर ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 8 रनों से जीत दिलाई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

टीमें इस प्रकार हैं : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अम्बाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल,  शॉन मार्श, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लायन और एडम जम्पा।

05 Mar, 19 : 09:28 PM

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया

विजय शंकर ने 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जम्पा को बोल्ड कर भारत को 8 रनों से जीत दिला दी। भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। 


05 Mar, 19 : 09:25 PM

स्टोइनिस 52 रन बनाकर आउट

50वें ओवर की पहली गेंद पर विजय शंकर ने मार्कस स्टोइनिस को आउट कर भारत को दिलाई नौवीं सफलता। स्टोइनिस 65 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया को 5 गेंदों में 11 रनों की जरूरत।

05 Mar, 19 : 09:20 PM

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत

49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 240 रन। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत।

05 Mar, 19 : 09:17 PM

मार्कस स्टोइनिस ने लगाया अर्धशतक

49वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेकर मार्कस स्टोइनिस ने 62 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक।

05 Mar, 19 : 09:11 PM

ऑस्ट्रेलिया को 3 ओवर में चाहिए 21 रन

47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में चाहिए 21 रन। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05 Mar, 19 : 09:02 PM

खाता भी नहीं खोल पाए पैट कमिंस

बुमराह ने कूल्टर नाइल को आउट करने के बाद 46वें ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस को विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई आठवीं सफलता। कमिंस खाता भी नहीं खोल पाए। 45.4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 223 रन।

05 Mar, 19 : 08:58 PM

बुमराह ने कूल्टर नाइल को किया आउट

46वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने नाथन कूल्टर नाइल को बोल्ड कर भारतीय टीम को दिलाई सातवीं सफलता। कुल्टर नाइल 4 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 45.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 223 रन। मार्कस स्टोइनिस 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05 Mar, 19 : 08:55 PM

कुलदीप ने एलेक्स कैरी को किया आउट

45वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने एलेक्स कैरी को बोल्ड कर भारतीय टीम को दिलाई छठी सफलता। कैरी 24 गेंदों में दो चौके की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 222 रन।

05 Mar, 19 : 08:49 PM

स्टोइनिस-कैरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

43वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर एलेक्स कैरी ने दो चौके और मार्कस स्टोइनिस ने एक छक्का लगाकर बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस (35) और एलेक्स कैरी (22) मौजूद।

05 Mar, 19 : 08:21 PM

पीटर हैंड्सकॉम्ब अर्धशतक से चूके

38वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को रन आउट कर भारतीय टीम को दिलाई पांचवीं सफलता। पीटर हैंड्सकॉम्ब 59 गेंदों में चार चौके की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन।

05 Mar, 19 : 08:12 PM

हैंड्सकॉम्ब-स्टोइनिस ने संभाली पारी

पीटर हैंड्सकॉम्म (नाबाग 41) और मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 12) ने संभाली ऑस्ट्रेलियाई पारी। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 160 रन।

05 Mar, 19 : 07:39 PM

कुलदीप ने मैक्सवेल को किया आउट

29वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर भारतीय टीम को दिलाई चौथी सफलता। मैक्सवेल 18 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 28.3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 132 रन।

05 Mar, 19 : 07:20 PM

जडेजा ने शॉन मार्श को किया आउट

24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शॉन मार्श को विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई तीसरी सफलता। मार्श 27 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 24 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कार तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन। 


05 Mar, 19 : 06:53 PM

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 97/2

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 97 रन। क्रीज पर शॉन मार्श (8) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (6) मौजूद।

05 Mar, 19 : 06:44 PM

उस्मान ख्वाजा 38 रन बनाकर आउट

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर केदार जाधव ने उस्मान ख्वाजा को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई दूसरी सफलता। ख्वाजा 37 गेंदों में 6 चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 15.3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 83 रन।

05 Mar, 19 : 06:40 PM

फिंच 37 रन बनाकर आउट

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने एरॉन फिंच को आउट कर भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता। एरॉन फिंच 53 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14.3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 83 रन। उस्मान ख्वाजा 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05 Mar, 19 : 06:17 PM

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 27 रन

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन। क्रीज पर एरॉन फिंच (14) और उस्मान ख्वाजा (8) मौजूद।

05 Mar, 19 : 05:39 PM

फिंच-ख्वाजा ने शुरू की ऑस्ट्रेलियाई पारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा ने शुरू की पारी। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

05 Mar, 19 : 05:29 PM


05 Mar, 19 : 04:52 PM

कुलदीप यादव 3 रन बनाकर आउट

48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर भारतीय टीम को दिया 9वां झटका। कुलदीप 3 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

05 Mar, 19 : 04:52 PM

250 पर खत्म हुई भारत की पारी

49वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने जसप्रीत बुमराह को बोल्ड कर भारतीय पारी को खत्म किया। बुमराह खाता भी नहीं खोल पाए। भारतीय टीम 48.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 


05 Mar, 19 : 04:49 PM

कोहली 116 रन बनाकर आउट

48वें ओवर की पहली गेंद पर पैट कमिंस ने विराट कोहली को मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया आठवां झटका। कोहली 120 गेंदों में 10 चौके की मदद से 116 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 47.1 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 248 रन।

05 Mar, 19 : 04:43 PM

जडेजा 21 रन बनाकर आउट

46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने रवींद्र जडेजा को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया सातवां झटका। जडेजा 40 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 46 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 239 रन। विराट कोहली 110 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05 Mar, 19 : 04:39 PM


05 Mar, 19 : 04:34 PM

44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 228/6

44 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 228 रन। क्रीज पर विराट कोहली (105) और रवींद्र जडेजा (15) मौजूद।

05 Mar, 19 : 04:31 PM

कोहली ने जड़ा 40वां शतक

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 40वां शतक। कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 7वां शतक है, जिसे उन्होंने 107 गेंदों में पूरा किया। 


05 Mar, 19 : 03:49 PM

जम्पा ने जाधव-धोनी को दो गेंदों में किया आउट

पिछले मैच के हीरो केदार जाधव और एमएस धोनी को एडम जम्पा ने लगातार दो गेंदों पर भेजा पवेलियन। जम्पा ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर केदार जाधव को और तीसरी गेंद पर धोनी को आउट किया। केदार जाधव 12 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 32.2 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन। विराट कोहली 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05 Mar, 19 : 03:37 PM

विजय शंकर 46 रन बनाकर आउट

29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजय शंकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। एडम जम्पा की गेंद पर विराट कोहली ने स्ट्रेट शॉट खेला। विराट कोहली ने जोरदार शॉट लगाया दो गेंदबाजी कर रहे एडम जम्पा के हाथ से लगकर स्टंप में जा लगी और विजय शंकर को वापस जाना पड़ा। भारत ने चौथा विकेट 156 रन पर खोया। चौथे विकेट पर कोहली और विजय शंकर के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। 


05 Mar, 19 : 03:15 PM

कोहली ने लगाया 50वां अर्धशतक

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 25वें ओवरकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर पूरा किया वनडे करियर का 50वां अर्धशतक। कोहली ने अपनी हाफ सेंचुरी 55 गेंदों में पूरी की। 


05 Mar, 19 : 02:47 PM

रायुडू 18 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन लायन ने अंबाती रायुडू को आउट कर भारतीय टीम को दिया तीसरा झटका। रायुडू 32 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन। विराट कोहली 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05 Mar, 19 : 02:25 PM

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/2

12 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन। क्रीज पर विराट कोहली (20) और अंबाती रायुडू (4) मौजूद।

05 Mar, 19 : 02:13 PM

धवन 21 रन बनाकर आउट

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने शिखर धवन को एलबीडब्ल्यू कराकर भारतीय टीम को दिया दूसरा झटका। धवन 29 गेंदों में चार चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैक्सवेल की गेंद धवन के पैड पर लगी और ऑस्ट्रेलियन टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ दिख रहा था कि धवन आउट हैं और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

05 Mar, 19 : 01:40 PM

खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को एडम जम्पा के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया पहला झटका। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित के आउट होने के बाद कप्तान कोहली क्रीज पर आए।

05 Mar, 19 : 01:31 PM

धवन-रोहित ने शुरू की भारतीय पारी

भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शुरू की पारी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

05 Mar, 19 : 01:09 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अम्बाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल,  शॉन मार्श, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लायन और एडम जम्पा।


05 Mar, 19 : 01:02 PM

ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबजी करने का फैसल किया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।


05 Mar, 19 : 12:51 PM


05 Mar, 19 : 12:42 PM


05 Mar, 19 : 12:41 PM

नागपुर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम पर यह चौथा मैच है। इससे पहले सभी मौकों पर भारत विजयी रहा है। साथ ही इस मैदान पर भारत का यह कुल छठा मैच है। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है। भारत ने इस मैदान पर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और धोनी ने 124 रनों की पारी खेली थी। भारत को 2013 में ऑस्ट्रेलिया से दूसरी बार भिड़ने का मौका मिला। वह मैच भारत ने छह विकेट से जीता था। भारत के लिए शिखर धवन ने 100 तथा विराट कोहली ने 115 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में शेन वॉटसन ने 102 और जॉर्ज बेले ने 156 रनों की पारी खेली थी। इस मैदान पर भारत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के एक बार फिर सामना किया और उसे सात विकेट से हराया। उस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 125 रनों की पारी खेली थी। यह इस मैदान पर किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारत का रहा है। उसने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 354 रन बनाए थे। रोचक यह है कि भारत की ओर से इस मैदान पर छह शतक लगे हैं और धोनी ने इस मैदान पर 5 मैचो में सबसे अधिक 268 रन बनाए हैं।

05 Mar, 19 : 12:37 PM

वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 50 ओवर में 236 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने लक्ष्य को 48.2 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपने चार विकेट 99 रनों पर ही खो दिए थे। इसके बाद टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 59) और केदार जाधव (नाबाद 81) ने बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर मेजबान टीम को छह विकेट से जीत दिलाई थी। 

05 Mar, 19 : 12:32 PM

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस एक बजे होगा।

Open in app