ICC U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम पहुंची देश, मुंबई में जोरदार स्वागत

न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम वापस लौट आई है।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 5, 2018 05:28 PM2018-02-05T17:28:41+5:302018-02-05T17:38:26+5:30

India U-19 team arrives to mumbai airport | ICC U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम पहुंची देश, मुंबई में जोरदार स्वागत

ICC U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम पहुंची देश, मुंबई में जोरदार स्वागत

googleNewsNext

न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम वापस लौट आई है। मुंबई एयरपोर्ट पर कोच राहुल द्रविड और कप्तान पृथ्वी शॉ के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि भारतीय टीम ने 3 फरवरी को न्यूजीलैंड के ओवल मैदान में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया।


इस जीत के साथ भारतीय टीम सबसे ज्यादा चार बार इस खिताब को जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले भारतीय टीम साल 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में यह खिताब जीत चुकी थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टूर्नामेंट को 1988, 2002 और 2010 में अपने नाम किया था।




मुंबई पहुंचने के बाद अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने ट्वीट कर टीम के कोच राहुल द्रविड़ का दिल से शुक्रिया अदा किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा 'टीम इंडिया के सपोर्ट, अनंत प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे वास्तव में ऐसी चमत्कारी टीम का नेतृत्व करने पर गर्व महसूस कर रहा हूं, जो मेरे लिए परिवार से ज्यादा है और यह जीत उनके बिना संभव नही थी।'

इसके साथ ही पृथ्वी ने राहुल द्रविड़ की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'कोच के रूप में राहुल सर की कोचिंग हमारे लिए सोने पर सुहागा जैसा था। उनके हर एक शब्द ने मुझे एक व्यक्ति और खिलाड़ी के रूप में एक अंतर बनाया। और सपोर्ट स्टाफ को कैसै भूल सकते हैं, जिन्होंने पूरे दिल से काम किया।'

Open in app