IND vs ZIM, U-19 World Cup: जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर सुपर सिक्स में 6 अंक के साथ नंबर-1 टीम इंडिया, सेमीफाइनल से पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान से टक्कर

IND vs ZIM, U-19 World Cup live score: अंतिम चार मुकाबले यानी सेमीफाइनल मैच 3 और 4 फरवरी को खेला जाएगा और फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे में खेला जाएगा। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2026 21:41 IST2026-01-27T20:26:55+5:302026-01-27T21:41:24+5:30

IND vs ZIM, U-19 World Cup India U19 won 204 runs India beat Zimbabwe reach Super Sixes 6 points face Pakistan February 1 before semi-finals | IND vs ZIM, U-19 World Cup: जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर सुपर सिक्स में 6 अंक के साथ नंबर-1 टीम इंडिया, सेमीफाइनल से पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान से टक्कर

IND vs ZIM, U-19 World Cup live score

googleNewsNext
HighlightsIND vs ZIM, U-19 World Cup live score: सुपर सिक्स में आखिरी मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 1 फरवरी 2026 को है। IND vs ZIM, U-19 World Cup live score: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए।IND vs ZIM, U-19 World Cup live score: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

बुलावायोः आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 204 रन से मसल दिया। सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने मंगलवार को बुलावायो में जिम्बाब्वे को हराते हुए 6 अंक के साथ नंबर-1 पर काबिज हो गई। सुपर सिक्स में आखिरी मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 1 फरवरी 2026 को है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अंतिम चार मुकाबले यानी सेमीफाइनल मैच 3 और 4 फरवरी को खेला जाएगा और फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए।

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 148 रन पर सिमट गई और भारत ने बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले विहान मल्होत्रा ​​ने शानदार शतक लगाकर भारत को 50 ओवरों में 352 रन पर 8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मल्होत्रा ​​ने 107 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल थे।

14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों में 52 रन बनाकर तूफानी पारी की शुरुआत की, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू के 61 रन और निचले क्रम के बल्लेबाज खिलन पटेल की 12 गेंदों में 30 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी ने भारत को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सुपर 6 चरण में भारत का यह पहला मैच है। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट अपने नाम किया।

विहान मल्होत्रा की नाबाद शतकीय पारी और अभिज्ञान कुंडू (61) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी से भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स चरण के अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को यहां जिम्बाब्वे पर 204 रन की बड़ी जीत दर्ज की। ग्रुप चरण में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराने वाली भारतीय टीम ने शानदार लय जारी रखते हुए आठ विकेट पर 352 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे की पारी को 37.4 ओवर में 148 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के सामने अब एक फरवरी को पाकिस्तान की चुनौती होगी।

मल्होत्रा ने 107 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके की मदद से 109 रन बनाये जबकि कुंडू ने 61 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 61 रन बनाये। पारी की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंद में 52 जबकि आखिरी ओवरों में खालिन पटेल ने 12 गेंद में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ज़िम्बाब्वे की बल्लेबाजी भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई।

आरएस अम्बरीष (19 रन पर दो विकेट) और हेनील पटेल (25 रन पर एक विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने टीम ने नौवें ओवर में 24 रन तक तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से 14 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता किया जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज उधव मोहन ने मध्यक्रम को झकझोरते हुए तीन विकेट लिए।

इस जीत के साथ भारत सुपर सिक्स ग्रुप दो में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से एक फरवरी को होगा। सूर्यवंशी ने एक बार फिर भारत को तेज शुरुआत दिलाई और उनकी तथा आरोन जॉर्ज (23) की जोड़ी ने महज 25 गेंद में 40 रन की साझेदारी कर दी।

भारत ने अपने पहले 100 रन सिर्फ 62 गेंदों में पूरे किए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाये। पारी के 11वें ओवर में भारत ने म्हात्रे (21) और सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया जिससे स्कोर तीन विकेट 103 रन हो गया। वेदांत त्रिवेदी (15) के आउट होने से 130 रन पर चौथा विकेट गिरने क बाद टीम मुश्किल में थी।

मल्होत्रा और कुंडू ने इसके बाद तेजी से रन बनाते हुए गेंदबाजों को परेशान किया। मल्होत्रा ने 104 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान अम्बरीष (21) ने सातवें विकेट के लिए 52 रन जोड़े और फिर आठवें विकेट के लिए खिलान के साथ मिलकर 47 रन की साझेदारी कर भारत को 350 रन के पार पहुंचाया।

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी में कियन ब्लिगनॉट (37) और लीरॉय चिवाउला (62) ने संघर्ष दिखाया, लेकिन रन गति बढ़ाने में असफल रहे। टीम ने 100 रन तक पहुंचने में 28 ओवर लिए और अंततः 148 रन पर ही आउट हो गई।

Open in app