HighlightsIND vs ZIM, U-19 World Cup 2026: शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने मिड-ऑफ पर कैच दे दिया। IND vs ZIM, U-19 World Cup 2026: टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक है। IND vs ZIM, U-19 World Cup 2026: मैच के 12वें ओवर में तातेंदा चिमुगोरो ने आउट किया।
IND vs ZIM, U-19 World Cup 2026: अंडर 19 विश्व कप 2026 में सुपर सिक्स मुकाबला जारी है। भारत अंडर-19 के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर सिक्स चरण के पहले मैच में चौकों से भरी 52 रन की पारी खेली। 14 वर्षीय वैभव ने 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आठ चौके (चार चौके और चार छक्के) लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अंततः मैच के 12वें ओवर में तातेंदा चिमुगोरो ने आउट किया।
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 में लगातार दो अर्धशतक बनाए-
स्कॉटलैंड के खिलाफ 96(50) रन
इंग्लैंड के खिलाफ 1(1) रन
अमेरिका के खिलाफ 2(3) रन
बांग्लादेश के खिलाफ 72(67) रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 40(23) रन
जिम्बाब्वे के खिलाफ 52(30) रन।
फील्डर के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने मिड-ऑफ पर कैच दे दिया। बांग्लादेश के खिलाफ 72 रन बनाने के बाद यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक है। वह 41.50 के औसत और 133.87 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाकर टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष स्कोरर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आक्रामक युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चिर परिचित अंदाज में नहीं खेल पाए थे और उन्हें 72 रन की पारी में 67 गेंद खेलनी पड़ी। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये।