IND vs WI T20: अफरीदी से आगे निकले टीम इंडिया के कप्तान, 477 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर, ये खिलाड़ी सबसे आगे, देखें लिस्ट

IND vs WI T20: वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी क्रिस गेल 553 छक्के के साथ सबसे आगे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 06, 2022 9:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से आगे निकल गए है। कप्तान रोहित शर्मा के नाम 477 छक्के हो गए। शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर है।

IND vs WI T20: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से आगे निकल गए है। वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी क्रिस गेल 553 छक्के के साथ सबसे आगे हैं। सबसे अधिक टी20 रन रोहित के नाम है।

कप्तान रोहित शर्मा के नाम 477 छक्के हो गए। शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम इस मामले में चौथे नंबर पर हैं और न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल पांचवें स्थान पर है। रोहित ने चौथे टी20 मैच में 33 रन बनाए। उन्होंने 16 गेंद का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के:

553 क्रिस गेल

477 रोहित शर्मा

476 शाहिद अफरीदी

398 ब्रेंडन मैकुलम

379 मार्टिन गप्टिल।

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश और खराब मौसम के कारण टॉस में विलंब हुआ। भारतीय टीम में तीन बदलाव किये है। रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और संजू सैमसन को अंतिम एकादश में मौका दिया गया है। 

टॅग्स :रोहित शर्माटीम इंडियाशाहिद अफरीदीक्रिस गेलवेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या