IND vs SA: एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ने किया कारनामा

IND vs SA: विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक ने 130 गेंद में 124 रन की पारी खेली और वान डर डुसेन के साथ चौथे विकेट के लिये 144 रन की भागीदारी निभायी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 23, 2022 8:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम कर ली है।मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन हो गया।दक्षिण अफ्रीका की पारी 49.5 ओवर में 287 रन पर सिमट गयी।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कमाल कर दिया। अपने छठे वनडे शतक से डिकॉक ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। तीसरे एकदिवसीय मैच में खेलते हुए अपना 17 वां एकदिवसीय शतक बनाया।

29 वर्षीय डिकॉक ने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और साथ ही जैक्स कैलिस के वनडे शतक की बराबरी की। केवल हाशिम अमला (27), डिविलियर्स (25), हर्शल गिब्स (21) ही आगे हैं। भारत के खिलाफ डी कॉक का औसत 63.31 है। भारतीय टीम के खिलाफ 135 शीर्ष स्कोर है। 1013 रन बनाए हैं। उन्होंने 2013 में तीन बैक-टू-बैक शतक मारे थे। क्रमशः 135, 106 और 101 का स्कोर है।

डिकॉक दो चौकों के साथ 90 रन तक पहुंचे और फिर उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा (59 रन देकर तीन विकेट) के सिर के ऊपर सीधा छक्का जड़ दिया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिये समय लिया और थोड़ी देर तक 99 रन पर ही अटके रहे। उन्होंने श्रेयस अय्यर पर दो रन लेकर शतक पूरा किया। वान डर डुसेन ने युजवेंद्र चहल पर मिडविकेट पर चौका लगाया।

इन दोनों ने विकेट के चारों ओर अलग अलग तरह के स्ट्रोक्स लगाकर रन जुटाये। लेकिन जब ऐसा दिख रहा था कि दोनों अपनी टीम को भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर पहुंचा देंगे, तभी मेहमानों ने उनके विकेट झटक लिये। डिकॉक (12 चौके और दो छक्के) जसप्रीत बुमराह (52 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में शिखर धवन को आसान कैच देकर पवेलियन पहुंचे।

वनडे में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतकः

खिलाड़ी           मैच      शतक

क्विंटन डिकॉक-    17         6

एबी डिविलियर्स - 32      6

गैरी कर्स्टन - 26            4

हाशिम अमला - 26      2

फाफ डु प्लेसिस - 14    2।

वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतकः

हाशिम अमला - 181 मैचों में 27

एबी डिविलियर्स - 223 मैचों में 25

हर्शल गिब्स - 248 मैचों में 21

जैक्स कैलिस - 323 मैचों में 17

क्विंटन डिकॉक-  128 मैचों में 17*।

टॅग्स :क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीमएबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या