Ind vs SA, 2nd Test, Day-3: साउथ अफ्रीका 275 रन पर ऑलआउट, भारत के पास 326 रन की लीड

Ind vs SA, 2nd Test:भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके बाद...

By सुमित राय | Updated: October 12, 2019 17:04 IST2019-10-12T09:10:07+5:302019-10-12T17:04:13+5:30

Ind vs SA, 2nd Test, Day 3 Live Update, Live score and Streaming from Pune | Ind vs SA, 2nd Test, Day-3: साउथ अफ्रीका 275 रन पर ऑलआउट, भारत के पास 326 रन की लीड

भारत Vs साउथ अफ्रीका, 2nd टेस्ट लाइव अपडेट

भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पहली पारी में महज 275 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 326 रन की लीड बना ली है।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 254 रनों की नाबाद पारी खेली और टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक जमाया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम को 53 रन के स्कोर तक 5 झटके लग चुके थे। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (31) और फाफ डुप्लेसिस (64) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाल दिया।

इसके बाद केशव महाराज और वर्नोन फिलेंडर (44) ने शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। केशव महाराज ने 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन को 4, जबकि उमेश यादव को 3 सफलता हाथ लगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, कगिसो रबादा और एरिक नॉर्टजे।

12 Oct, 19 : 04:33 PM

साउथ अफ्रीका ऑलआउट

साउथ अफ्रीका की टीम महज 275 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। 

12 Oct, 19 : 04:17 PM

केशव महाराज 72 रन बनाकर आउट

102वें ओवर की चौथी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने केशव महाराज को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को 9वीं सफलता दिलाई। केशव महाराज 132 गेंदों में 12 चौके की मदद से 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 101.4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन।

12 Oct, 19 : 04:06 PM

100 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 266/8

100 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन। क्रीज पर केशव महाराज (67) और वर्नोन फिलैंडर (42) मौजूद।

12 Oct, 19 : 02:15 PM

टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 197/8

77 ओवर के बाद अंपायरों ने टी ब्रेक का फैसला किया। टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वर्नोन फिलेंडर 23 और केशव महाराज 21 रन बनाकर खेल रहे थे।

12 Oct, 19 : 01:06 PM

फाफ डु प्लेसिस 64 रन बनाकर आउट

59वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने फाफ डु प्लेसिस को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। फाफ 117 गेंदों में 9 चौके और एक चौके की मदद से 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 58.3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन।

12 Oct, 19 : 12:27 PM

रवींद्र जडेजा ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता

45वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने सेनुरन मुथुसामी को एलबीडब्ल्यू कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। सेनुरन मुथुसामी 20 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 44.2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन।

12 Oct, 19 : 11:35 AM

लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 136/6

42 ओवर के बाद अंपायरों ने लंच ब्रेक का फैसला किया। लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए थे। फाफ डु प्लेसिस 52 रन और सेनुरन मुथुसामी 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

12 Oct, 19 : 11:19 AM

क्विंटन डिकॉक 31 रन बनाकर आउट

38वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। डी कॉक 48 गेंदों में 7 चौके की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 38 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 128 रन।

12 Oct, 19 : 11:18 AM

फाफ डु प्लेसिस ने पूरा किया अर्धशतक

फाफ डु प्लेसिस ने पूरा किया अर्धशतक

12 Oct, 19 : 10:25 AM

12 Oct, 19 : 10:02 AM

थ्यूनिस डी ब्रुइन 30 रन बनाकर आउट

21वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने थ्यूनिस डी ब्रुइन को विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। थ्यूनिस डी ब्रुइन 58 गेंदों में 6 चौके की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 21 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 53 रन। 

12 Oct, 19 : 09:44 AM

मोहम्मद शमी ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने एरिक नॉर्टजे को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। एरिक नॉर्टजे 28 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17.2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 41 रन। 

12 Oct, 19 : 09:40 AM

17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 41/3

17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 41 रन। क्रीज पर थ्यूनिस डी ब्रुइन (24) और एरिक नॉर्टजे (3) मौजूद।

12 Oct, 19 : 09:31 AM

तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका की ओर से थ्यूनिस डी ब्रुइन (20) और एरिक नॉर्टजे (2) ने खेलना शुरू किया।

12 Oct, 19 : 09:12 AM

12 Oct, 19 : 09:11 AM

भारत ने 601 रन बनाकर घोषिक की थी पारी

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 254 रनों की नाबाद पारी खेली और टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक जमाया।

12 Oct, 19 : 09:10 AM

साउथ अफ्रीका ने 36 रन पर गंवाए 3 विकेट

भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 36 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। साउथ अफ्रीकी टीम अभी भी भारत से 565 रन पीछे है।

Open in app