साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत की ओर से विराट कोहली 63 रन और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे थे। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था।
भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है और टीम में हनुमा विहारी की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया गया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी टीम में एक बदलाव किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी।
85.1 ओवर का खेल खत्म होने के बाद कम लाइट की शिकायत के बाद अंपायरों ने लाइट की जांच की और कम पाया। इसके बाद अंपायरों ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, कगिसो रबादा और एरिक नॉर्टजे।
10 Oct, 19 : 04:39 PM
खराब लाइट के कारण खेल जल्दी खत्म
85.1 ओवर के बाद कम लाइट के कारण अंपायरों ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए थे। खेल खत्म होने तक विराट कोहली 63 रन और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
10 Oct, 19 : 04:19 PM
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
81वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर विराट कोहली ने 91 गेंदों में टेस्ट करियर का 23वां शतक पूरा किया।
10 Oct, 19 : 03:05 PM
मयंक अग्रवाल 108 रन बनाकर आउट
61वें ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबादा ने मयंक अग्रवाल को स्लिप में फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। मयंक 195 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन।
10 Oct, 19 : 02:47 PM
मयंक अग्रवाल ने जड़ा करियर का दूसरा शतक
57वें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका लगाकर 183 गेंदों में टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले मयंक ने सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में 215 रनों की पारी खेली थी।
10 Oct, 19 : 02:16 PM
टी ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 168/2
53 ओवर के बाद अंपायरों ने टी ब्रेक का फैसला किया। भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। टी ब्रेक तक मयंक अग्रवाल 86 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए थे।
10 Oct, 19 : 01:51 PM
चेतेश्वर पुजारा 58 रन बनाकर आउट
51वें ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबादा ने चेतेश्वर पुजारो को स्लिप में फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। चेतेश्वर पुजारा 112 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 51 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 163 रन।
10 Oct, 19 : 01:13 PM
40 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 115/1
40 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 115 रन। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (61 रन) और चेतेश्वर पुजारा (30 रन) मौजूद।
10 Oct, 19 : 12:47 PM
मयंक अग्रवाल ने जड़ा करियर का चौथा अर्धशतक
34वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर मयंक अग्रवाल ने 112 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह मयंक के करियर का चौथा अर्धशतक है। इससे पहले मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 215 रनों की पारी खेली थी।
10 Oct, 19 : 12:29 PM
लंच ब्रेक के भारत ने 77/1 आगे खेलना किया शुरू
लंच के बाद भारत की ओर से मयंक अग्रवाल (34) और चेतेश्वर पुजारा (19) ने 77 रन से आगे खेलना शुरू किया।
10 Oct, 19 : 11:37 AM
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 77/1
25 ओवर के बाद अंपायरों ने लंच ब्रेक का फैसला किया और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक तक मयंक अग्रवाल 34 रन और चेतेश्वर पुजारा 19 रन बनाकर खेल रहे थे।
10 Oct, 19 : 11:29 AM
24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/1
24 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (34) और चेतेश्वर पुजारा (15) मौजूद।
10 Oct, 19 : 10:19 AM
रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबादा ने रोहित शर्मा को विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को पहला झटका दिया। रोहित शर्मा 35 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 25 रन।
10 Oct, 19 : 09:33 AM
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा ने शुरू की पारी
भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने पारी शुरू की। साउथ अफ्रीका की ओर से वर्नोन फिलैंडर ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
10 Oct, 19 : 09:32 AM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, कगिसो रबादा और एरिक नॉर्टजे।
10 Oct, 19 : 09:31 AM
एक-एक बदलाव के साथ उतरी दोनों टीमें
इस मैच में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है और टीम में हनुमा विहारी की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया गया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी टीम में एक बदलाव किया है। टीम में डेन पीट की जगह एरिक नॉर्टजे को मौका दिया गया है।
10 Oct, 19 : 09:03 AM
भारत का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
10 Oct, 19 : 08:58 AM
विराट कोहली की कप्तानी में 50वां मैच
यह मैच भारतीय टीम के साथ-साथ टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी खास है। बतौर कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच 50वां मुकाबला होगा और वो एमएस धोनी के बाद ये कारनामा करने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन जाएंगे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है, जिन्होंने 60 मैचों में कप्तानी की है। कोहली और सौरव गांगुली ने 49-49 टेस्ट मैच में भारत की कमान संभाली है।
10 Oct, 19 : 08:55 AM
ऐसी हो सकती है भारतीय टीम
पहले मैच में भारत की जीत में भारत की ओर से रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी में कमाल किया था, वहीं रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी से जीत में अहम योगदान दिया। फिटनेस समस्या नहीं होने पर भारतीय अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद कम है।
10 Oct, 19 : 08:53 AM
3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है भारत
भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल बना ली।
10 Oct, 19 : 08:52 AM
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।