IND vs PAK, ICC U19 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में भारत मैच परिणाम से पहले ही अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। दरअसल पाकिस्तान 33.3 ओवर या उससे कम में 253 रन का टारगेट चेज़ करने में नाकाम रहा, और इसका मतलब है कि वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, इंडिया U19 ने चौथा और आखिरी सेमी-फाइनल स्लॉट हासिल कर लिया है, और अब वह अफगानिस्तान U19, ऑस्ट्रेलिया U19 और इंग्लैंड U19 के साथ शामिल हो गया है।
हरफनमौला कनिष्क चौहान और खिलान पटेल के बीच 50 रन की तेज तर्रार साझेदारी से भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 252 रन बनाये। कनिष्क (29 गेंदों में 35 रन) और खिलान (15 गेंदों में 21 रन) ने महज 5.1 ओवर में 50 रन जोड़े और पारी के अंत में तेजी से रन जुटाये। इससे पहले वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों में संयमित 68 रन की पारी खेलकर टीम को ठोस आधार दिया था। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने तीन जबकि मोहम्मद सय्याम ने दो विकेट लिये जिससे भारतीय पारी 49.5 ओवर में सिमटी।
टीमें:
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): हमजा ज़हूर(विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ(कप्तान), हुज़ैफ़ा अहसान, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रज़ा
भारत U19 (प्लेइंग XI): आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे(कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू(विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन