India vs New Zealand, 5th T20I: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए सबसे तेज 3000 रन बना लिए हैं। इसके लिए उन्होंने कुल 1822 गेंदें खेली हैं। टॉप सात बल्लेबाजों में स्काई पहले नंबर हैं उनके बाद क्रमश: मुहम्मद वसीम (1947 गेंदें), जोस बटलर (1947 गेंदें), आरोन फिंच (2077 गेंदें), डेविड वॉर्नर (2113 गेंदें), रोहित शर्मा (2149 गेंदें) और विराट कोहली (2169 गेंदें) शामिल हैं।
T20I में सबसे तेज़ी से 3000 रन (खेली गई गेंदों के आधार पर)
1822 सूर्यकुमार यादव *
1947 मुहम्मद वसीम
2068 जोस बटलर
2077 आरोन फिंच
2113 डेविड वार्नर
2149 रोहित शर्मा
2169 विराट कोहली
खेली अर्धशतकीय पारी
सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शानदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
ईशान किशन के साथ 137 रनों की साझेदारी
भारतीय कप्तान ने शतकवीर ईशान किशन के साथ 57 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी निभाई। यह साझेदारी ऐसे समय में आई जब भारतीय टीम ने पहले पावर प्ले के भीतर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज 48 रनों पर खो दिए थे।