4 फिफ्टी के साथ नंबर-2 पर डेरिल मिचेल?, वनडे मैचों में लगातार सबसे अधिक 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी, देखिए सूची

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2026 16:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे और निर्णायक मैच में भी शानदार फिफ्टी पूरे कर चुके हैं।मिशेल ने 117 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 131 रन बनाए थे। डेरिल ने कमाल का शतकीय पंच पूरा किया और सीरीज 1-1 से बराबर की।

इंदौरः कमाल कर रहे हो डेरिल मिचेल। भारतीय गेंदबाज पर जमकर रन बना रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जारी है। आज इंदौर में अंतिम मैत हो रहा है। पहले मैच में डेरिल मिचेल ने 71 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली थी। दूसरे मैच में शतकीय पंच पूरा किया और सीरीज 1-1 से बराबर की। दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे मिचेल ने 117 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 131 रन बनाए थे। तीसरे और निर्णायक मैच में भी शानदार फिफ्टी पूरे कर चुके हैं।

मिशेल ने पिछले 7 वनडे पारियों में छठी बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। एकदिवसीय बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे चल रहे मिचेल ने भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए पिछले चार मैच में 130, 134, 84, नाबाद 131और नाबद 62 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड बनाम भारत के लिए वनडे मैचों में लगातार सबसे अधिक 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

5 - केन विलियमसन (2014)

4* - डेरिल मिशेल (2025-26)

3 - ग्लेन टर्नर (1975-76)

3 - स्टीफन फ्लेमिंग (1994-95)

3 - रोजर ट्वोस (1999)

3 - रॉस टेलर (2019-20)।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। तीन मैच की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा कि लिंकन में न्यूजीलैंड क्रिकेट की खास तौर पर तैयार की गई ‘पिच मार्की फैसिलिटी’ में तैयारी करने से उन्हें उपमहाद्वीप की स्पिन की अनुकूल पिचों पर खेलने में महारत हासिल करने में मदद मिली। चौंतीस साल के मिचेल ने बुधवार को यहां 117 गेंद में नाबाद 131 रन बनाकर न्यूजीलैंड की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॅग्स :टीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीमDaryl Mitchell

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या