IND vs NZ, 5th T20I: ईशान किशन ने पांचवें टी20आई मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने इस सीरीज में दूसरी फिफ्टी सिर्फ 28 गेंदों में पूरी की। तीसरे क्रम के बल्लेबाज ने 12वां ओवर डाल रहे कीवी टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोडी के एक ओवर में 28 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए।