IND vs NZ, 5th T20I: भारत ने 4-1 से जीती सीरीज़, आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया, ईशान किशन, अर्शदीप चमके

272 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 20 ओवर में 225 रनों पर ऑल आउट हुई और सीरीज का अंतिम मुकाबला हार गई। इस प्रकार भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया। 

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2026 22:44 IST2026-01-31T22:30:25+5:302026-01-31T22:44:22+5:30

IND vs NZ, 5th T20I: India won the series 4-1, defeating New Zealand by 46 runs in the final match | IND vs NZ, 5th T20I: भारत ने 4-1 से जीती सीरीज़, आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया, ईशान किशन, अर्शदीप चमके

IND vs NZ, 5th T20I: भारत ने 4-1 से जीती सीरीज़, आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया, ईशान किशन, अर्शदीप चमके

googleNewsNext

IND vs NZ, 5th T20I: ईशान की शतकीय पारी और अर्शदीप सिंह के 5 विकेट की मदद से भारत ने शनिवार को सीरीज के अंतिम और पांचवें मैच में 46 रनों से मात दी। बल्लेबाजी के लिए मुफीद तिरुवनंतपुरम की पिच में 272 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 20 ओवर में 225 रनों पर ऑल आउट हुई और सीरीज का अंतिम मुकाबला हार गई। इस प्रकार भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज को 4-1 से जीत लिया। 

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना न्यूज़ीलैंड के लिए हमेशा से ही एक मुश्किल चुनौती थी। फिन एलन ने 38 गेंदों में 80 रन बनाकर उन्हें उम्मीद दी, लेकिन उनके आउट होने के बाद, रन चेज़ की रफ़्तार धीमी पड़ गई। अंतिम ओवरों में पुछल्ले बल्लेबाज ईश सोडी ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 15 बॉल में 33 रन जोड़े। लेकिन अर्शदीप सिंह ने भी उन्हें पवेलियन भेज दिया।

इनके अलावा कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने अच्छी कोशिश की। भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए, जिससे मेहमान टीम को कभी भी मोमेंटम बनाने का मौका नहीं मिला - जैसा कि इस सीरीज़ के पिछले मैचों में हुआ था। अर्शदीप सिंह ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के टी20 क्रिकेट में पहले शतक और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 271 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ईशान ने 43 गेंद में 103 और सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 63 रन बनाये। हार्दिक पंड्या ने 17 गेंद में 42 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 41 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए। 

Open in app