IND vs ENG Score Updates: इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य, 158 गेंद में 172 की साझेदारी, यशस्वी और सरफराज ने अंग्रेज बॉलर को दम तक तोड़ा, 20 चौके और 15 छक्के

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 4: 5वें विकेट के लिए 158 गेंद में 172 रन की साझेदारी की। इस दौरान चौके और छक्के की बरसात की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 18, 2024 1:35 PM

Open in App
ठळक मुद्दे72 गेंद में 68 रन पर नाबाद रहे। इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाए।डेब्यू मैच सरफराज खान ने दोनों पारी में फिफ्टी रन पूरे किए।यशस्वी जायसवाल ने 236 गेंद में 214 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 12 छक्के शामिल हैं।

IND vs ENG Live Score Updates, 3rd Test Day 4: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को चार विकेट पर 440 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया। इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य है। यशस्वी जायसवाल ने 236 गेंद में 214 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 12 छक्के शामिल हैं। डेब्यू मैच सरफराज खान ने दोनों पारी में फिफ्टी रन पूरे किए। 72 गेंद में 68 रन पर नाबाद रहे। इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों खिलाड़ी ने 5वें विकेट के लिए 158 गेंद में 172 रन की साझेदारी की। इस दौरान चौके और छक्के की बरसात की।

एक सीरीज में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के

48* भारत बनाम इंग्लैंड 2024 (3* टेस्ट)

47 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019 (3 ​​टेस्ट)

43 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में 2023 (5 टेस्ट)

40 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया में 2013/14 (5 टेस्ट)

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

545 यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड 2024

534 सौरव गांगुली बनाम पाक 2007

463 गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया 2008

445 गौतम गंभीर बनाम न्यूजीलैंड 2009।

एक सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के

48* बनाम इंग्लैंड 2024 भारत में (3* टेस्ट)

47 बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019 (3 ​​टेस्ट)

32 बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 (4 टेस्ट)

31 बनाम इंग्लैंड 2016 (5 टेस्ट)

भारत की ओर से एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के

28* बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024

27 बनाम एसए विजाग 2019

18 बनाम न्यूजीलैंड मुंबई बीएस 2021

15 बनाम एसएल मुंबई बीएस 2009

भारत की ओर से एक पारी में सर्वाधिक छक्के

18 बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024

15 बनाम एसएल मुंबई बीएस 2009

14 बनाम एसए विजाग 2019 (दूसरी पारी)

13 बनाम एसए विजाग 2019 (पहली पारी)

13 बनाम एसए रांची 2019।

शुभमन गिल शतक से चूक गए, लेकिन उनकी और यशस्वी जायसवाल की शानदार पारियों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन शिकंजा कस दिया। भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं जिन्हें अपने परिवार में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण दूसरे दिन खेल बीच में छोड़ना पड़ा था।

गिल (91) का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वह रन आउट होने के कारण केवल नौ रन से शतक से चूक गए। पीठ में दर्द के कारण तीसरे दिन 104 रन बनाने के बाद क्रीज छोड़ने वाले जायसवाल ने गिल के आउट होने के बाद फिर मोर्चा संभाला। उन्होंने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ाई।

भारत ने सुबह दो विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया। गिल और कुलदीप यादव (27) ने एक घंटे तक इंग्लैंड को सफलता नहीं मिलने दी और चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। कुलदीप ने अपने जोड़ीदार की तुलना में अधिक आक्रामक रवैया अपनाया और टॉम हार्टली की गेंद पर छक्का भी लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण गिल को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

कुलदीप ने हार्टली की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और कुछ कदम तक रन लेने के लिए आगे बढ़े। बेन स्टोक्स ने हालांकि फुर्ती दिखाई और तुरंत ही गेंद को गेंदबाज की तरफ फेंका जिन्होंने गिल को रन आउट कर दिया। भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज गिल ने अपनी पारी में 191 गेंद खेली तथा 9 चौके और दो छक्के लगाए। कुलदीप की 91 गेंद तक चली पारी का अंत रेहान अहमद ने किया, जिनकी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में जो रूट के सुरक्षित हाथों में चली गई।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालरविचंद्रन अश्विनइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या