धोनी ने रांची में MS Dhoni पवेलियन का उद्घाटन करने से किया मना, दिया ये मजेदार जवाब

अब रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम (JSCA) में पवेलियन स्टैंड धोनी के नाम पर रखा जा रहा है।

By सुमित राय | Published: March 7, 2019 09:43 AM2019-03-07T09:43:18+5:302019-03-07T12:09:26+5:30

Ind vs Aus: MS Dhoni declines invitation to inaugurate the 'Dhoni Pavilion' in Ranchi | धोनी ने रांची में MS Dhoni पवेलियन का उद्घाटन करने से किया मना, दिया ये मजेदार जवाब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है।

googleNewsNext
Highlightsझारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में पवेलियन स्टैंड धोनी के नाम पर रखा जा रहा है।राज्य क्रिकेट संघ चाहता है कि धोनी उद्घाटन करें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच धोनी के होम टाउन रांची में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच पूर्व कप्तान एमएस धोनी के होम टाउन रांची में खेला जाएगा। यह मैच धोनी और दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस के लिए भी बेहद खास होने वाला है क्योंकि अब रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम (JSCA) में पवेलियन स्टैंड धोनी के नाम पर रखा जा रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब 'महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन' होगा।

धोनी स्टैंड के उद्घाटन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है और राज्य क्रिकेट संघ चाहता है कि धोनी इसका उद्घाटन करें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। यह सभी जानते हैं कि धोनी सरल व्यक्तित्व के धनी हैं, लेकिन उद्घाटन के आग्रह पर उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी करेंगे कि धोनी जैसा कोई नहीं।

जेएससीए के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि, ‘पिछले साल एजीएम (वार्षिक बैठक) में नॉर्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला लिया गया था। हमने धोनी से इस मामले में बात की और आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा, 'दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन करना।' वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं।'

धोनी के इस विनम्र जवाब को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है और शायद कुछ हस्तियों को उनके स्वभाव पर आगे प्रतिक्रियाएं भी देते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है और जेएससीए के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई है। बता दें कि ऐसी चर्चा है कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। आईपीएल में रांची के मैदान पर कोई मैच होना नहीं है, ऐसी स्थिति में माना जा सकता है कि ये रांची में उनका अंतिम मैच होगा।

Open in app