भारत के खिलाफ ऐडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। इस मैच को जीतने के लिए अभी भारतीय टीम को 6 विकेट लेने हैं, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य से अभी भी 219 रन पीछे है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉर्न मार्श 31 रन और ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत ने दिया था 323 रनों का लक्ष्य
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अपनी दूसरी पारी में 307 रनों का स्कोर खड़ा किया था। पहली पारी में 15 रनों की बढ़त के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी की बदौलत 250 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 235 रनों पर रोक दिया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन ल्योन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।
09 Dec, 18 : 12:16 PM
शमी ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने पीटर हैंडस्कॉम्ब को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई चौथी सफलता। हैंडस्कॉम्ब 40 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 37 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 84 रन।
09 Dec, 18 : 11:19 AM
अश्विन ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता
24वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया तीसरा झटका। उस्मान ख्वाजा 42 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 24 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन। ऑस्ट्रेलिया का जीत के लिए 263 रनों की जरूरत।
09 Dec, 18 : 10:15 AM
शमी ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने मार्कस हैरिस को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारत को दिलाई दूसरी सफलता। हैरिस 49 गेंदों में 3 चौके की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 49 रन। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा (5) और शॉर्न मार्श (4) मौजूद।
09 Dec, 18 : 10:15 AM
टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/1
आरोन फिंच के आउट होने के साथ ही अंपायरों ने टी-ब्रेक का फैसला किया। टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे।
09 Dec, 18 : 10:12 AM
अश्विन ने भारत को दिलाई पहली सफलता
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने आरोन फिंच को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता। फिंच 35 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इससे पहले पारी की दूसरी गेंद फिंच के पैड पर लगी थी और अंपायर ने उनको आउट दे दिया। इसके बाद फिंच ने डीआरएस लिया और रिप्ले में दिखा की ईशांत शर्मा की वो गेंद नो बॉल थी। ईशांत की गेंद अगर नो बॉल नहीं होती तो रिव्यू के बाद भी अंपायर का फैसला नहीं बदलता।
09 Dec, 18 : 09:19 AM
फिंच-मार्कस ने शुरू की ऑस्ट्रेलियाई पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और मार्कस हैरिस ने शुरू की पारी। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने की गेंदबाजी की शुरुआत।
09 Dec, 18 : 09:10 AM
307 पर खत्म हुई भारत की पारी
107वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल स्टार्क ने ईशांत शर्मा को आरोन फिंच के हाथों कैच कराकर खत्म की भारतीय पारी। पहली पारी में मिली 15 रनों की बढ़त के आधार पर भारतीय टीम की 322 रनों की लीड हो गई है और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रन बनाने होंगे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन ल्योन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 122 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा मिशेल स्टार्क ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए और जोश हेजलवुड ने 42 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
09 Dec, 18 : 08:53 AM
ल्योन ने भारत को दिया नौवां विकेट
104वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन ल्योन ने मोहम्मद शमी को मार्कस हैरिस के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया नौवां झटका। शमी खाता भी नहीं खोल पाए। शमी को आउट करने के साथ ही ल्योन ने इस पारी में छह विकेट पूरे किए।
09 Dec, 18 : 08:52 AM
रहाणे 70 रन बनाकर आउट
104वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन ल्योन ने अजिंक्य रहाणे को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया आठवां झटका। रहाणे 147 गेंदों में 7 चौके की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
09 Dec, 18 : 08:48 AM
स्टार्क ने भारत को दिया सातवां झटका
103वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल स्टार्क ने रविचंद्रन अश्विन को मार्कस हैरिस के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया सातवां झटका। अश्विन 18 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 103 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 303 रन।
09 Dec, 18 : 08:26 AM
ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट
98वें ओवर की पहली गेंद पर नाथ ल्योन ने ऋषभ पंत को आरोन फिंच के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया छठा झटका। पंत 16 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 98 ओवर के बार भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 285 रन।
09 Dec, 18 : 07:34 AM
लंच तक भारतीय टीम ने बनाए 260 रन
95 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने किया लंच ब्रेक का फैसला। लंच तक भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवाकर 260 रन बना लिए थे। पहली पारी में 15 रनों की बढ़त की बदौलत भारतीय टीम इस मैच में 275 रनों से आगे हो गई है। लंच ब्रेक तक अजिंक्य रहाणे 57 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
09 Dec, 18 : 07:16 AM
रोहित शर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट
92वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन ल्योन ने रोहित शर्मा को स्लिप में पीटर हैंडस्कॉम्ब के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिया पांचवां झटका। रोहित शर्मा 6 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 91.2 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन।
09 Dec, 18 : 07:13 AM
अजिंक्य रहाणे की 16वीं हाफ सेंचुरी
91वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने चौका लगाकर पूरा किया अर्धशतक। रहाणे ने 111 गेंदों में पूरी की टेस्ट करियर की 16वीं हाफ सेंचुरी।
09 Dec, 18 : 07:04 AM
चेतेश्वर 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे
88वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन ल्योन ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारतीय टीम को दिया चौथा झटका। पुजारा ने 204 गेंदों में 9 चौके की मदद से 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पुजारा ने पहली पारी में शानदार शतक लगाते हुए 123 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत ही भारत पहली पारी में 250 रन बनाने में सफल रहा था। 88 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 234 रन।
09 Dec, 18 : 06:06 AM
भारतीय टीम के 200 रन पूरे
76.2 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन। पहली पारी में मिली 15 रनों की बढ़त के बाद टीम इंडिया 215 रनों से आगे हो गई है। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (59) और अजिंक्य रहाणे (29) मौजूद।
09 Dec, 18 : 05:18 AM
चेतेश्वर पुजारा की 20वीं हाफ सेंचुरी
चेतेश्वर पुजारा ने 65वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने 2 रन लेकर पूरा किया अर्धशतक। उन्होंने टेस्ट करियर की 20वीं हाफ सेंचुरी 140 गेंदों में पूरी की। 66 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट नुकसान पर 166 रन। पहली पारी में मिली 15 रनों की बढ़त के बाद भारतीय टीम 181 रनों से आगे हो गई है। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (51) और अजिंक्य रहाणे (5) मौजूद। पुजारा ने पहली पारी में शानदार शतक लगाते हुए 123 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत ही भारत पहली पारी में 250 रन बनाने में सफल रहा था।
09 Dec, 18 : 05:18 AM
ब्लैक आर्म बैंड पहनकर उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कॉलिन गेस्ट की याद में आज काले रंग के आर्म बैंड पहनकर खेलने उतरे हैं। गेस्ट का कल निधन हो गया था, जिन्होंने जनवरी 1963 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था।
09 Dec, 18 : 05:10 AM
आधे घंटे पहले शुरू हुआ मैच
तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित रहा था। इस कारण चौथे दिन का खेल समय से आधे घंटे पहले शुरू किया गया है।
09 Dec, 18 : 05:06 AM
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि इससे संकेत मिलता है कि रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अहम भूमिका निभायेंगे। भारत के पास अभी 166 रन की बढ़त है और उसके सात विकेट बाकी हैं जबकि दो दिन का खेल बाकी है।
09 Dec, 18 : 05:04 AM
तीसरे दिन भारत को 166 रनों की बढ़त
भारतीय टीम ने ऐडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए थे। पहली पारी में भारतीय टीम को मिले 15 रनों की बढ़त के बाद अब वह 161 से आगे हो गई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 40 रन और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 235 रनों पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 72 रनों की पारी खेली। वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 250 रन बनाए थे।