ICC World Cup 2023 Most Wickets: विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी, टॉप-10 लिस्ट यहां पर देखिए

ICC World Cup 2023 Most Wickets: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 को सात मैचों में 24 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 20, 2023 12:30 PM

Open in App
ठळक मुद्देएम. शमी ने भारत के अभियान के पहले चार मैच नहीं खेले थे। 57 रन देकर सात विकेट लेकर किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा भी दर्ज किया।टॉप-10 में तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

ICC World Cup 2023 Most Wickets: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कारनामा कर दिया। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 को सात मैचों में 24 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। शमी ने भारत के अभियान के पहले चार मैच नहीं खेले थे। 

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन देकर सात विकेट लेकर किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा भी दर्ज किया। टॉप-10 में तीन खिलाड़ी शामिल हैं। मोहम्मद शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। भारत के तीन, ऑस्ट्रेलिया के 2, दक्षिण अफ्रीका के 2, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 1-1 खिलाड़ी टॉप में है। 

2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के शीर्ष विकेट लेने वाले खिलाड़ी:
1ः मोहम्मद शमी (भारत)-24
2ः एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)-23
3ः दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)-21
4ः जसप्रीत बुमराह (भारत)- 20
5ः गेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ्रीका)- 20
6ः शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)- 18
7ः मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका)- 17
8ः रवीन्द्र जड़ेजा (भारत)- 16
9ः जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 16
10ः मिशेल सैंटनर (न्यूज़ीलैंड)- 16

 

विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेटः

27 एम स्टार्क (2019)

26 जी मैकग्राथ (2007)

24 मोहम्मद शमी (2023)*

23 सी वास (2003) 23

एम मुरलीधरन (2007) 23

एस टेट (2007) 23

ए ज़म्पा (2023)।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपमोहम्मद शमीजसप्रीत बुमराहAdam Zampaटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या