पिछले विश्व कप मार्टिन गप्टिल ने ठोके थे नाबाद 237 रन, इस बार बना सके 10 पारियों में सिर्फ 186

मार्टिन गप्टिल का विश्व कप-2015 में प्रदर्शन लाजवाब रहा था। उस दौरान गप्टिल ने 9 पारियों में 68.37 की औसत से 547 रन ठोके थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 14, 2019 6:42 PM

Open in App

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चित मार्टिन गप्टिल इस वर्ल्ड कप अपने फैंस की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतर पाए हैं। इस टूर्नामेंट गप्टिल ने 10 पारियों में 12.55 की औसत से महज 186 रन (नाबाद 73, 25,0,35,0,5,20,8,1 और 19) बनाए।

इस बल्लेबाज का विश्व कप-2015 में प्रदर्शन लाजवाब रहा था। उस दौरान गप्टिल ने 9 पारियों में 68.37 की औसत से 547 रन ठोके थे। इसमें उनकी वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नाबाद 237 रन की पारी भी शामिल थी। फैंस को इस बार भी गप्टिल से खासा उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया।

मार्टिन गप्टिल 47 टेस्ट की 89 पारियों में 2586 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 178 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 19 बार नाबाद रहते हुए गप्टिल 6607 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 16 सेंचुरी और 35 फिफ्टी लगाई है। वहीं टी20 में गप्टिल 76 मुकाबलों में 2 सेंचुरी और 14 फिफ्टी की मदद से 2272 रन अपने नाम कर चुके हैं।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपमार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या