भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2019 में शनिवार को रोमांचक मैच में मोहम्मद शमी की हैट्रिक के दम 11 रन से जीत दर्ज की। साउथम्पटन के रोज बाउल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट खोकर 224 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से कप्तान विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। लोकेश राहुल ने टीम के खाते में 30, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विजय शंकर ने 29 रन जोड़े। वहीं विराट कोहली 63 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद धोनी ने केदार जाधव के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। जहां से भारत 200 के पास पहुंच सका। धोनी (28) के आउट होते ही विकेटों का पतन शुरू हो गया। हालांकि केदार जाधव ने 52 रन की पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक जरूर पहुंचाने का काम किया। विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद नबी और गुलबदीन नाइब को 2-2 सफलता हाथ लगी। वहीं मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, राशिद खान और रहमत शाह को 1-1 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद गुलबदीन नाइब (27) ने रहमत शाह के साथ 44 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। नाइब ने 27 रन बनाए, जबकि हशमतुल्लाह शाहिदी ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े।
अफगानिस्तान अपने 5 विकेट 130 रन पर गंवा चुका था। यहां से मोहम्मद नबी ने टीम को एक बार फिर मुकाबले में ला दिया। नबी ने 55 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। वहीं नजीबुल्लाह जादरान ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। मैच के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। तीसरी चौथी और पांचवीं गेंद पर शमी ने विकेट चटका हैट्रिक पूरी की और अफगानिस्तान करीबी मैच में हार गया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी को 4 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या को 2-2 सफलता हाथ लगी।
टीमें:
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान: हजरातुल्लाह जजाई, गुलबदीन नायब (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, आफताब आलम, मुजीब उर रहमान।
22 Jun, 19 : 11:02 PM
शमी की हैट्रिक, भारत ने जीता मैच
शमी ने 49.3 ओवर में नबी को आउट किया। यहां से अफगानिस्तान को जीत के लिए 12 रन की दरकार। बल्लेबाजी के लिए आफताब आलम आ चुके हैं। पहली ही गेंद पर बोल्ड। पांचवीं गेंद पर मुजीब बोल्ड। इसी के साथ शमी की हैट्रिक। भारत ने 11 रन से मैच जीता।
22 Jun, 19 : 10:44 PM
आउट होने से बचे नबी
मोहम्मद शमी ने अपने नौवें ओवर की पहली ही गेंद पर नबी को पगबाधा आउट की अपील की, अंपायर ने आउट दिया। अफगान टीम ने रिव्यू मांगा और सेफ। AFG 202/7 (47.2)
22 Jun, 19 : 10:33 PM
धोनी की गजब स्टंपिंग
45.4 ओवर में फ्लाइट गेंद ने राशिद खान को छकाया। धोनी ने शानदार स्टंपिंग की। अफगानिस्तान को सातवां झटका। AFG 190/7 (45.4)
22 Jun, 19 : 10:25 PM
36 गेंदें शेष
अफगानिस्तान को जीत के लिए 36 गेंदों में 49 रन की दरकार है। मैच काफी रोमांचक हो गया है। AFG 176/6 (44.0)
22 Jun, 19 : 10:14 PM
पंड्या को दूसरी सफलता
41.3 ओवर में भारत को छठी सफलता हाथ लगी। हार्दिक पंड्या ने नजीबुल्लाह को आउट किया। उनके स्थान पर राशिद खान आ चुके हैं। मैच रोमांचक बनता हुआ।
22 Jun, 19 : 09:42 PM
अफगानिस्तान को पांचवां झटका
भारत को 34.6 ओवर में पांचवीं सफलता हाथ लगी। चहल की गेंद पर असगर अफगान बोल्ड। इसी के साथ भारत ने मैच में वापसी कर ली है।
22 Jun, 19 : 09:10 PM
बुमराह ने झटके 2 विकेट
28.4 ओवर में भारत को तीसरी सफलता हाथ लगी। रहमत शाह को बुमराह ने चलता किया। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए असगर अफगान मैदान पर आ चुके हैं। लास्ट गेंद पर बुमराह ने शाहिदी का कैच लपककर विकेट झटका। AFG 106/4 (29.0)
22 Jun, 19 : 08:55 PM
अफगानिस्तान को 127 रन की दरकार
अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 ओवरों मे 127 रन की दरकार है। टीम के पास फिलहाल 8 विकेट शेष हैं। भारत को जल्द कुछ और विकेट्स चटकाने होंगे।
22 Jun, 19 : 08:21 PM
अफगानिस्तान को दूसरा झटका
पंड्या की गेंद पर नईब कैच आउट। इसी के साथ भारत को दूसरी सफलता हाथ लगी। नईब 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट। AFG 66/2 (17.0)
22 Jun, 19 : 07:51 PM
10 ओवर समाप्त
हार्दिक पंड्या को गेंद सौंप दी गई है। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर रहमत ने सिंगल निकाला। तीसरी और चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद वाइड बाउंसर, जिसपर कुल 5 रन। AFG 37/1 (10)
22 Jun, 19 : 07:35 PM
मोहम्मद शमी ने झटका विकेट
मोहम्मद शमी ने राउंड द विकेट गेंदबाजी करते हुए अपना पहला शिकार किया। जजई 24 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए रहमत शाह आ चुके हैं। AFG 20/1 (6.3)
22 Jun, 19 : 07:30 PM
भारत की कसी हुई गेंदबाजी
अफगानिस्तान ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। हजरतुल्लाह 8, जबकि नईब 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान 3 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
22 Jun, 19 : 07:16 PM
बाल-बाल बचे हजरतुल्लाह
मोहम्मद शमी ने 2.4 ओवर में हजरतुल्लाह के खिलाफ पगबाधा की अपील की। रिव्यू पर वह नॉटआउट रहे। इसके बाद कोहली ने काफी देर तक अंपायर से बातचीत की। AFG 6/0 (3)
22 Jun, 19 : 07:05 PM
टारगेट चेज करने उतरा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की ओर से हजरतुल्लाह और नईब बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद मोहम्मद शमी के हाथों में। पहली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं। लास्ट बॉल पर हजरतुल्लाह ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। AFG 1/0 (1.0)
22 Jun, 19 : 06:40 PM
भारतीय पारी समाप्त
भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 224 रन बनाए।
22 Jun, 19 : 06:24 PM
भारत को छठा झटका
भारत को 48.4 ओवर में हार्दिक पंड्या के रूप में छठा झटका लगा। पंड्या 9 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट। भारत की हालत इस वक्त खराब नजर आ रही है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शमी आ चुके हैं। 6 गेंदें शेष। IND 219/6 (49.0)
22 Jun, 19 : 06:14 PM
मुसीबत में भारत
टीम इंडिया 47 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 206 रन ही बना सका है। केदार अपने अर्धशतक की ओर।
22 Jun, 19 : 05:53 PM
धोनी-केदार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
धोनी-केदार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 73 गेंदों में पूरी हो चुकी है। भारत के लिए अफगानिस्तान के सामने इस तरह की बल्लेबाजी बेहद ही शर्मनाक है। IND 185/4 (42.3)
22 Jun, 19 : 05:49 PM
42 ओवर: भारत का स्कोर 179/4, धोनी 23 और केदार जाधव 23 रन बनाकर नाबाद।
22 Jun, 19 : 05:47 PM
41 ओवर: राशिद खान के इस ओवर में बने 2 रन, भारत का स्कोर 177/4, धोनी 23 और केदार जाधव 22 रन बनाकर नाबाद।
22 Jun, 19 : 05:43 PM
धोनी-जाधव की जोड़ी जमी
40 ओवर: भारत का स्कोर 175/4, एमएस धोनी 22 और केदार जाधव 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये दोनों पांचवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 40 रन जोड़ चुके हैं। भारत का रन रेट है 4.38, क्या टीम इंडिया 250 का स्कोर पार सकती है? इस विकेट पर 250 का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा।
22 Jun, 19 : 05:41 PM
भारत के 10 ओवर शेष
भारत ने 40 ओवर के खेल तक 4 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। धोनी 22, जबकि केदार जाधव 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत इस वक्त महज 4.38 के रनरेट से खेल रहा है।
22 Jun, 19 : 05:25 PM
36.0 ओवर: भारत का स्कोर 152/4, केदार जाधव 12 रन और धोनी 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का रन रेट 4.22 है। रोहित शर्मा 1, केएल राहुल 30, विजय शंकर 29 और विराट कोहली 67 रन बनाकर हुए आउट।
22 Jun, 19 : 05:21 PM
भारत के 150 रन पूरे
35.0 ओवर: भारत का स्कोर 151/4, केदार जाधव 11 और धोनी 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों पर है पारी को संभालने का दारोमदार।
22 Jun, 19 : 05:04 PM
विराट कोहली आउट!
30.3 ओवर: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान विराट कोहली 63 गेंदों में 67 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट। भारत को 135 पर लगा चौथा झटका।
22 Jun, 19 : 04:46 PM
विजय शंकर lbw आउट
26.1 ओवर: भारत को 122 रन पर लगा तीसरा झटका, विजय शंकर 41 गेंदों में 29 रन बनाकर रहमत शाह की गेंद पर हुए lbw आउट। अंपायर के फैसले के खिलाफ विजय शंकर ने लिया था रिव्यू, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी दिया आउट।
22 Jun, 19 : 04:41 PM
आधे सफर के बाद भारत 115/2
25.0 ओवर: भारत का स्कोर 115/2, विजय शंकर 27 और विराट कोहली 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का रन रेट 4.6 के है।
22 Jun, 19 : 04:30 PM
भारत के 100 रन पूरे
22.1 ओवर: विजय शंकर ने रहमत शाह की गेंद पर चौका जड़ पूरे किए भारत के 100 रन, स्कोर 102/2, कोहली 50 और शंकर 17 पर नाबाद।
22 Jun, 19 : 04:29 PM
कोहली का 52वां अर्धशतक
22 ओवर: विराट कोहली ने 48 गेंदों में जड़ा अपना 52वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 98/2, विजय शंकर 13 पर नाबाद।
22 Jun, 19 : 04:12 PM
18 ओवर: भारत का स्कोर 75/2, विजय शंकर नंबर 4 पर बैटिंग के लिए उतरे हैं और 5 रन बनाकर नाबाद हैं, विराट कोहली 33 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली ने अब तक 3 चौके जड़े हैं।
22 Jun, 19 : 03:58 PM
केएल राहुल आउट!
14.2 ओवर: भारत को 64 रन पर लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 53 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट।
22 Jun, 19 : 03:53 PM
13.0 ओवर: भारत का स्कोर 59/1, कोहली 30 और राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये दोनों दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़ चुके हैं। भारत का पहला विकेट 7 के स्कोर पर रोहित शर्मा (1) के रूप में गिरा था।
22 Jun, 19 : 03:51 PM
भारत के 50 रन पूरे
12.0 ओवर: भारत ने पूरे किए अपने 50 रन, स्कोर 55/1, कोहली 29 और राहुल 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
22 Jun, 19 : 03:36 PM
9.0 ओवर: मुजीब की कसी हुई गेंदबाजी, इस ओवर में दिए सिर्फ 2 रन, भारत का स्कोर 36/1, राहुल 19 और कोहली 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
22 Jun, 19 : 03:35 PM
8.0 ओवर: आफताब आलम के इस ओवर में विराट कोहली ने दो लगातार चौके जड़ते हुए 14 रन बटोरे, भारत का स्कोर 34/1, राहुल 18 और कोहली 15 रन बनाकर नाबाद।
22 Jun, 19 : 03:17 PM
मुजीब ने किया रोहित को बोल्ड
4.2 ओवर: रोहित शर्मा बोल्ड! मुजीब उर रहमान ने दिलाई अफगानिस्तान को स्वप्निल शुरुआत। पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा 10 गेंदों में पर 1 रन बनाकर हुए बोल्ड आउट। भारत को 7 रन पर लगा पहला झटका।
22 Jun, 19 : 03:10 PM
2.0 ओवर: भारत ने दूसरे ओवर में बनाए 3 रन, स्कोर 6/0, रोहित शर्मा 5 और राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर। दौलत जादरान की जगह खेल रहे आफताब आलम ने फेंका ये ओवर।
22 Jun, 19 : 03:04 PM
1.0 ओवर: भारत ने पहले ओवर में बनाए 3 रन, रोहित 1 और केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने फेंका।
22 Jun, 19 : 03:02 PM
रोहित शर्मा-केएल राहुल ने शुरू की भारत की पारी
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत की है।
22 Jun, 19 : 02:45 PM
अफगानिस्तान ने दिया हजरत और आफताब को मौका
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: हजरातुल्लाह जजाई, गुलबदीन नायब (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, आफताब आलम, मुजीब उर रहमान।
22 Jun, 19 : 02:45 PM
अफगानिस्तान की टीम में दो बदलाव
अफगानिस्तान ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। नूर अली नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह हजरातुल्लाह जजाई को शामिल किया गया है, जबकि दौलत जादरान की जगह आफताब आलम को मौका दिया गया है।
22 Jun, 19 : 02:41 PM
भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को मौका नहीं
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
22 Jun, 19 : 02:38 PM
भारतीय टीम ने किया एक बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है और चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया है। विजय शंकर फिट हैं और खेल रहे हैं।
22 Jun, 19 : 02:35 PM
भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला।
22 Jun, 19 : 02:23 PM
अफगानिस्तान करेगी पांच हार के बाद वापसी? या टीम इंडिया दर्ज करेगी चौथी जीत?
22 Jun, 19 : 01:39 PM
कैसा है साउथम्पटन के मौसम का हाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान बेहतर है और पूरे दिन धूप खिली रहने की संभावनाएं हैं।
22 Jun, 19 : 01:37 PM
भारतीय प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं कौन से बदलाव
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं, चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। वहीं विजय शंकर के न खेलने की स्थिति में ऋषभ पंत को अपने वर्ल्ड कप डेब्यू का मौका मिल सकता है।
22 Jun, 19 : 01:35 PM
टीम इंडिया साउथम्पटन पहुंच चुकी है
22 Jun, 19 : 12:42 PM
आज हैं वर्ल्ड कप में दो मुकाबले
आज आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में दो मुकाबले खेले जा रहे हैं, इनमें पहले मैच में साउथम्पटन में भारत और अफगानिस्तान की टीमें जबकि दूसरे मैच में मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं।
22 Jun, 19 : 12:40 PM
वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत
वर्ल्ड कप में ये भारत और अफगानिस्तान टीमों की पहली भिड़ंत है। वहीं इन दोनों के बीच अब तक खेले गए 2 वनडे मैचों में से भारत ने एक मैच जीता है जबकि एक मैच टाई रहा है।
22 Jun, 19 : 12:39 PM
भारत vs अफगानिस्तान का मुकाबला आज
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 28वें मैच में आज साउथम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं।