Women's T20 World cup, IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब, जानिए कौन-कौन रहा अब तक विजेता

ICC Women's T20 world cup final, India Vs Australia:ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012 और 2014 में खिताबी जीत की हैट-ट्रिक लगाई थी। इसके बाद...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 8, 2020 03:37 PM2020-03-08T15:37:21+5:302020-03-08T15:43:09+5:30

ICC Women's T20 world cup final, India Vs Australia: ICC Women's T20 World Cup Winner full List | Women's T20 World cup, IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब, जानिए कौन-कौन रहा अब तक विजेता

Women's T20 World cup, IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब, जानिए कौन-कौन रहा अब तक विजेता

googleNewsNext

ICC Womens T20 World Cup 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार टी20 खिताब अपने ना कर लिया है। खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत सिर्फ 19.1 ओवर में 99 रन पर ही सिमट गया।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का ये 5वां खिताब है। महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जहां इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहला एडिशन अपने नाम किया था। इसके बाद 2010, 2012 और 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी जीत की हैट-ट्रिक लगाई थी।

साल 2016 में वेस्टइंडीज ने उलटफेर करते हुए कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से अपनी बादशाहत कायम कर ली।

महिला टी-20 विश्व कप में अब तक इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने ही खिताब अपने नाम किया है। अब इसके आगे साल 2022 में साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है, जहां बाकी टीमें भी इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगी।

महिला टी20 विश्व कप में फाइनल मुकाबलों के नतीजे-

साल 2009- इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, लंदन

साल 2010- ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया, ब्रिजटाउन

साल 2012- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4 रन से शिकस्त दी, कोलंबो

साल 2014- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से परास्त किया, ढाका

साल 2016- वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया, कोलकाता

साल 2018- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी, नॉर्थ साउंड

साल 2020- ऑस्ट्रेलिया ने 85 रन से भारत को हराया, मेलबर्न

Open in app