Women's T20 World cup, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार बना विश्व चैंपियन, फाइनल में भारत को 85 रनों से रौंदा

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरी ही गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (2) चलती बनीं और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 8, 2020 03:38 PM2020-03-08T15:38:22+5:302020-03-08T15:52:57+5:30

ICC Women's T20 world cup final, India Vs Australia: Australia Women won by 85 runs | Women's T20 World cup, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार बना विश्व चैंपियन, फाइनल में भारत को 85 रनों से रौंदा

Women's T20 World cup, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार बना विश्व चैंपियन, फाइनल में भारत को 85 रनों से रौंदा

googleNewsNext

ICC Womens T20 World Cup 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। मेलबर्न में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत पहले गेंदबाजी, जबकि बाद में बल्लेबाजी के क्षेत्र में पूरी तरह से नाकाम ही नजर आया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे नाबाद 78 रन, जबकि एलिसा हिली ने 39 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 15 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 16, एश्लेग गार्डनर ने दो, रचेल हायेनेस ने चार और निकोला कैरी ने नाबाद पांच रन बनाए। इन खिलाड़ियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरी ही गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (2) चलती बनीं। उनके बाद भारत ने तेजी से अपने विकेट गंवाने शुरू कर दिए। आलम ये रहा कि आधी टीम महज 58 रन पर ही पवेलियन लौट चुकी थी।

विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया (2) बैटिंग के दौरान चोटिल हो गईं, जिसके चलते बतौर कन्कशन सब्सिट्यूट रिचा घोष (18) ने उनके स्थान पर बल्लेबाजी की।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना (11), दीप्ति शर्मा (33), रिचा घोष और वेदा कृष्णामूर्ति ही दहाई के आंकड़े को छूने में सफल रहीं। वहीं 8 बल्लेबाज पांच रन तक भी ना बना सकीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन स्कट ने सर्वाधिक 4, जबकि जेस जॉनसन ने 3 शिकार किए। उनके अलावा सोफी, डेलिसा किमिसन और निकोला केरी ने 1-1 शिकार किया।

Open in app