ICC U-19 वर्ल्ड कप फाइनल: मनजोत कालरा का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता खिताब

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत

By विनीत कुमार | Published: February 3, 2018 06:13 AM2018-02-03T06:13:10+5:302018-02-03T13:40:16+5:30

ICC Under-19 World Cup Final: India vs Australia, Live Cricket Score, Live Updates | ICC U-19 वर्ल्ड कप फाइनल: मनजोत कालरा का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता खिताब

भारत vs ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल

googleNewsNext

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। यह चौथी बार है जब भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। भारत को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य जिसे टीम ने 39वें ओवर में हासिल किया।

इसस पहले भारतीय बॉलर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 216 पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन जोनाथन मरलो ने बनाए। मरलो ने 102 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। भारत की ओर से कमलेश नागरकोटी, ईशान पोरेल, शिव सिंह और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट झटके। शिवम मावी को एक सफलता मिली। फाइनल के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमसे।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव अपडेट्स

- 38.5 ओवर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया।

- 36 ओवर के बाद भारत- 203/2. जीत के लिए और 14 रनों की जरूरत।

- 35.2 ओवर- भारत के 200 रन पूरे।

- 33 ओवर के बाद स्कोर- 181/2

- 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 176/2. मनजोता कालरा 89 और हार्विक देसाई 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 26.4 ओवर: भारत के 150 रन पूरे। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 151/2. मनजोत कालरा-76 रन और हार्विक देसाई 5 रन बनाकर क्रीज पर।

- 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 133/2

- 21.2 ओवर: भारत को दूसरा झटका। शुभमन गिल 31 रन बनाकर परम उप्पल का शिकार हुए। मनजोत 62 रन बनाकर जमे।


- 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनजोत कालरा की फिफ्टी। इस टूर्नामेंट में कालरा की यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही कालरा ने अर्धशतक लगाया था। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 110/1


- 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 103/1. मनजोत कालरा 44 रन और शुभमन गिल 20 रनों पर खेल रहे हैं।

- 15.5 ओवर: शुभमन गिल के चौके के साथ भारत के 100 रन पूरे।

- भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद- 88/1. मनजोत कालरा 42 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर नाबाद

- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 73/1. मनजोत कालरा 35 रन और शुभमन कालरा (0) क्रीज पर।

- 11. 4ओवर: भारत को पहला झटका। विल सदरलैंड ने पृथ्वी शॉ (29) को बोल्ड किया। पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए।

- भारत के 50 रन पूरे। 9वें ओवर से आए 11 रन। पृथ्वी 29 रन और मनजोत कालरा 16 रनों पर नाबाद।  

- 8 ओवर के बाद भारत- 41/0. पृथ्वी शॉ 19 रन और मनजोत कालरा 16 रन बना चुके हैं।

- भारत का स्कोर- 5 ओवर के बाद 26 रन। मनजोत कालरा 10 रन और पृथ्वी शॉ 12 रन बनाकर क्रीज पर

- बारिश थम गई और मैच फिर शुरू हो चुका है। पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा क्रीज पर। भारत के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य है।

- भारत का स्कोर- 4ओवर के बाद 23/0. बारिश के कारण मैच रूका। पृथ्वी शॉ 10 और मनजोत कालरा 9 रन बनाकर नाबाद। भारत को जीत के लिए और 194 रनों की जरूरत है।


- भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 12 रन। पृथ्वी शॉ- 9 रन और मनजोत कालरा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- भारत की बल्लेबाजी शुरू, पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे 


- 47.2 ओवर: ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट। शिवम मावी ने रेयान हैडली (1 रन) को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया 216 रनों पर सिमटा। 

- 47 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 216/9. रेयान हैडली और लॉयड पोप क्रीज पर

- 46.3 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका। बाक्सटर हॉल्ट (13) रन आउट।

- 46.1 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका। कमलेश नागरकोटी ने जैक इवांस (1 रन) को भेजा पविलियन।

- 46 ओनव के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 214/7. बाक्सटर हॉल्ट 12 रन और जैक इवांस 1 रन बनाकर क्रीज पर

- 45.3 ओवर: अनुकूल रॉय ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता। जोनाथन मरलो (76) रन बनाकर आउट। मरलो ने 102 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका।


- 44 ओवर के बाद स्कोर- 206/6. जोनाथन मरलो 73 रन और बाक्सटर हॉल्ट 8 रन बनाकर क्रीज पर

- 43 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 200/6

- 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 194/6. जोनाथन मरलो 67 रन और बाक्सटर हॉल्ट 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 41.3 ओवर: शिव सिंह को दूसरी सफलता। विल सदरलैंड (5 रन) को भेजा पविलियन। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका।

- 40 ओवर के बाद स्कोर- 185/5. जोनाथन मरलो- 64 और विल सदरलैंड 1 रन बनाकर क्रीज पर

- 39.2 ओवर: शिव सिंह ने लिया नाथन मैक्स्वीनी (23) का विकेट। ऑस्ट्रेलिया के लिए 5वां झटका।


- 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 174/4

- 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 159/4. जोनाथन मरलो 53 रनों पर और नाथन मैक्स्वीनी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 31.5 ओवर- जोनाथन मरलो का अर्धशतक पूरा। मरलो ने 60 गेंदों पर लगाई ये फिफ्टी।


- 31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 148/4. जोनाथन मरलो- 47 और नाथन मैक्स्वीनी 6 रन बनाकर क्रीज पर।

- 28.5 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका। अनुकूल रॉय ने परम उप्पल (34) को अपने ही गेंद पर कैच आउट किया। उप्पल ने 58 गेंदों की पारी में 3 चौके लगाए।


- 28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 132/3

- 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 110/3. परम उप्पल (28) और जोनाथन मेर्लो (20) के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

-11.4 ओवर: कमेलश नागरकोटी ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता, ऑस्ट्रेलिया को 59 पर लगा तीसरा झटका, कप्तान जेसन संघा 13 रन बनाकर विकेटकीपर हार्विक देसाई के हाथों कैच आउट, 59/3 के स्कोर के साथ ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में।


-10 ओवर: ईशान पोरेल ने झटका दूसरा विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 52 रन पर लगा दूसरा झटका। जैक एडवर्ड्स 28 रन बनाकर नागरकोटी के हाथों कैच आउट।

-9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 46 रन, जैक एडवर्ड्स 25 और जेसन संघा 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का रन रेट है-5.11

-5.1 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 32 रन पर लगा पहला झटका, ब्रायंट 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट। ईशान ने दिलाई भारत को पहली सफलता, ब्रायंट को अभिषेक शर्मा के हाथों कराया कैच आउट।


-5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32/0, शिवम मावी के इस ओवर में ब्रायंट ने तीन चौके जड़ते हुए 12 रन ठोक डाले। एडवर्ड्स 16 और ब्रायंट 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

-4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20/0, ब्रायंट (14) और एडवर्ड्स (4) क्रीज पर। ब्रायंट ने अब तक तीन चौके जड़े हैं।

-दूसरे ओवर में ब्रायंट ने जड़ा इशान पोरेल को चौका, इस ओवर में आए 5 रन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/0, ब्रायंट (5) और एडवर्ड्स (0) क्रीज पर।

-पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए एक रन, शिवम मावी ने की गेंदबाजी की शुरुआत। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एडवर्ड्स और मैक्स ब्रायंट ने की है ओपनिंग।

-ऑस्ट्रलिया के कप्तान जेसन संघा ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला किया है।


तीन-तीन बार वर्ल्ड कप जीते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही अब तक सर्वाधिक 3-3 बार ये खिताब जीत चुके हैं और दोनों की ही नजरें चौथी बार वर्ल्ड कप जीतते हुए एक नया इतिहास रचने की है। भारतीय टीम पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम जेसन संघा के नेतृत्व में सिर्फ एक मैच हारी है। उसे पहले ही मैच में भारत ने 100 रन से करारी शिकस्त दी थी। भारत 2000, 2008 और 2012 में और ऑस्ट्रेलिया 1998, 2002 और 2010 में ये खिताब जीत  चुका है।

ऑस्ट्रेलिया को 2012 के फाइनल में हरा चुका  है भारत

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से करारी शिकस्त दी थी। भारत ने पृथ्वी शॉ के 94 और मनोजत कालरा के 86 रन की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट 328 रन बनाए थे और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया को 228 रन पर समेटते हुए 100 रन से बड़ी जीत हासिल की थी। (पढ़ें: ICC U-19 वर्ल्ड कप: भारत-ऑस्ट्रेलिया की जंग में नजरें चौथा वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचने पर)

 भारत इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 2012 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में हराकर खिताब जीत चुका है। कप्तान उन्मुक्त चंद के शानदार शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात देते हुए खिताब जीता था।

फाइनल के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, हार्विक देसाई, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, रियान पराग, ईशान पोरेल, अनुकूल रॉय, शिवम मावी, शिवा सिंह।

ऑस्ट्रेलियाः जेसन संघा (कप्तान), विल सदरलैंड, मैक्स ब्रायंट, जैक एडवर्ड्स, जैक इवांस, रेयान हैडली, बाक्सटर हॉल्ट (विकेटकीपर), नाथन मैक्स्वीनी,जोनाथन मरलो, लॉयड पोप, परम उप्पल।

Open in app