ICC Under-19 World Cup 2022: इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी ने किया कमाल, अंडर 19 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, टीम सेमीफाइनल में 

ICC Under-19 World Cup 2022: जैकब बेथेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 27, 2022 02:56 PM2022-01-27T14:56:38+5:302022-01-27T14:58:09+5:30

ICC Under-19 World Cup 2022 Jacob Bethell fast fifty 20 ball 50 runs England U19 won by 6 wkts semi-finals face either Sri Lanka or Afghanistan  | ICC Under-19 World Cup 2022: इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी ने किया कमाल, अंडर 19 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, टीम सेमीफाइनल में 

जैकब बेथेल ने शानदार पारी खेली। 42 गेंद में 88 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 16 चौके शामिल हैं।

googleNewsNext
Highlightsसामना श्रीलंका या अफगानिस्तान से होगा। पहले गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लियाइंग्लैंड ने सुपर लीग सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ICC Under-19 World Cup 2022: इंग्लैंड U19 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसका सामना श्रीलंका या अफगानिस्तान से होगा। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप से बाहर हो गया। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया।

इंग्लैंड की पारी का आकर्षण बेथेल रहे जिन्होंने अंडर 19 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 20 गेंद में 50 रन पूरे किये। बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल ने शानदार पारी खेली। 42 गेंद में 88 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 16 चौके शामिल हैं। इंग्लैंड ने सुपर लीग सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बेथेल ने पहले शानदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका को 209 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। पारी का पहला चौका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। अगली गेंद पर जोशुआ बॉयडेन ने वेलेंटाइन किटिमे को आउट किया।

बॉयडेन ने सलामी बल्लेबाज एथान जॉन कनिंगघम के रूप में टूर्नामेंट का अपना 12वां विकेट लिया । दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था । इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और गेहार्डस मारी ने पारी को संभालकर 55 रन जोड़े । ब्रेविस ने लगातार चौथे मैच में पचास से अधिक रन बनाये लेकिन शतक से तीन रन से चूक गए।

उनके आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये। रेहान अहमद ने 48 रन देकर चार विकेट लिये। वह 42 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए तब तक इंग्लैंड की जीत लगभग तय हो चुकी थी। पांचवें नंबर पर उतरे विलियम लक्सटोन ने 41 गेंद में 47 रन बनाये।

प्लेट वर्ग में जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराया और अब उसका सामना आयरलैंड से होगा। वहीं वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को मात दी। अब उसका सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा जबकि पापुआ न्यू गिनी प्लेट प्लेआफ में युगांडा से खेलेगी। मैथ्यू वेल्च ने जिम्बाब्वे को स्कॉटलैंड पर जीत दिलाने में मदद की, जबकि वेस्ट इंडीज 169 रन की जीता।

Open in app