U-19 World Cup 2024: अंडर 19 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होगा, श्रीलंका को आईसीसी ने दिया बड़ा झटका, जानें आखिर वजह

U-19 World Cup 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड ने अगले साल होने वाले पुरुष अंडर-19 विश्व कप को श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित कर दिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 21, 2023 03:15 PM2023-11-21T15:15:06+5:302023-11-21T17:48:10+5:30

ICC moves 2024 U-19 World Cup to South Africa International Cricket Council ICC moved the Under 19 World Cup to South Africa from Sri Lanka | U-19 World Cup 2024: अंडर 19 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होगा, श्रीलंका को आईसीसी ने दिया बड़ा झटका, जानें आखिर वजह

file photo

googleNewsNext
Highlightsनिलंबन को रद्द नहीं किया जाएगा।देश में क्रिकेट सामान्य रूप से जारी रहेगा। अहमदाबाद में आईटीसी नर्मदा में आयोजित बोर्ड बैठक में भाग लिया। 

U-19 World Cup 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका को बड़ा झटका दिया है। आईसीसी ने अंडर 19 विश्व कप को श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासनिक अनिश्चितता को देखते हुए आईसीसी बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

अंडर-19 विश्व कप 14 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होने वाला था। तारीखें SA20 के दूसरे संस्करण से टकराएंगी, जो 10 जनवरी से 10 फरवरी तक चलेगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि दोनों कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए जा सकते हैं, क्योंकि टी20 लीग की देखरेख सीएसए से स्वतंत्र निकाय द्वारा स्वायत्त रूप से की जा रही है।

आईसीसी के बोर्ड ने वैश्विक संचालन संस्था द्वारा श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को सरकारी हस्तक्षेप के कारण अस्थाई रूप से निलंबित करने के 11 दिन बाद यह कदम उठाया। एसएलसी ने ही आईसीसी से संपर्क करके देश में क्रिकेट के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप की जानकारी दी थी।

एसएलसी और खेल मंत्रालय पिछले कुछ समय से आमने-सामने हैं। सरकार ने एसएलसी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन में शामिल होने का आरोप लगाया है। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने कहा, ‘‘अंडर-19 विश्व कप को एसएलसी के निलंबन के कारण श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रतिभागी देशों को एसएलसी को निलंबित करने के बाद कुछ दिन पहले इस बारे में जानकारी दी गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने 2020 में भी अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी की थी। इस फैसले को अहमदाबाद में आईसी बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका की द्विपक्षीय श्रृंखलाएं और घरेलू क्रिकेट इससे प्रभावित नहीं होगा।’’

एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने हाल में चेताया था कि सरकारी हस्तक्षेप जारी रहा तो देश 13 जनवरी से चार फरवरी तक होने वाले अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार खो सकता है। सोमवार को एसएलसी ने बयान जारी करके कहा, ‘‘एसएलसी का ध्यान निलंबन समस्या को हल करने पर केंद्रित है।

ऐसा प्रतीत होता है कि खेल मंत्री आरोपों को लेकर कानूनी रास्ता अपनाए बिना मीडिया हेरफेर के माध्यम से एक अलग एजेंडा अपना रहे हैं। इसका उद्देश्य अपनी शक्तियों के दुरुपयोग के माध्यम से एसएलसी पर नियंत्रण हासिल करना है।’’

Open in app