ICC Men’s T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया पिच पर 145kph गति से गेंदबाजी करेंगे श्रीलंका के ये गेंदबाज, टीम में शामिल, देखें टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

ICC Men’s T20 World Cup 2022: अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और लाहिरू कुमारा को आस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिये शुक्रवार को श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 17, 2022 4:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देगेंदबाज चोट के कारण हाल में एशिया कप में नहीं खेल पाये थे, जिसमें श्रीलंका ने ट्राफी जीती थी।एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।श्रीलंका टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में 16 अक्टूबर को नामीबिया से भिड़ेगा।

ICC Men’s T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने एशिया कप जीतने वाले खिलाड़ियों पर फिर से विश्वास दिखाया है। अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और लाहिरू कुमारा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेले थे।

21 वर्षीय दिलशान मदुशंका और 28 वर्षीय प्रमोद मदुशन नए खिलाड़ी हैं। यह जोड़ी एशिया कप से पहले अनकैप्ड थीं। विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस साबित करना होगा। 25 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

टीम में चार तेज गेंदबाज शामिल हैं लेकिन चामीरा और कुमारा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगा। टीम में पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज, चार आल राउंडर और दो स्पिनर शामिल हैं। श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल, अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडू फर्नांडो को रिजर्व सूची में रखा गया है।

श्रीलंका टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में 16 अक्टूबर को नामीबिया से भिड़ेगा। कुमारा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबर रहे हैं, जबकि चमीरा टखने की चोट से जूझ रहे हैं। दोनों गेंदबाज 145kph रेंज में लगातार गति करने में सक्षम हैं। 

टीम इस प्रकार है: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणतिलक, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसारंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चामीरा, लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमआईसीसीबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या