ICC Awards 2023: सूर्यकुमार और जयसवाल ICC अवार्ड्स 2023 के लिए नामांकित, ‘टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ में नामांकन, देखें लिस्ट

ICC Awards 2023: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बुधवार को आईसीसी के पुरुष ‘टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के लिए चार नामांकन में शामिल किया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 03, 2024 6:44 PM

Open in App
ठळक मुद्दे33 साल के खिलाड़ी ने 2022 में यह पुरस्कार जीता था।17 पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए हैं।आईसीसी इमर्जिंग मेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के लिए नामांकित किया गया है।

ICC Awards 2023: भारत के सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जयसवाल को बुधवार को ICC अवार्ड्स 2023 के लिए नामांकित किया गया। जहां सूर्यकुमार आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के लिए चार नामांकित व्यक्तियों में से थे, वहीं जयसवाल को आईसीसी इमर्जिंग मेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के लिए नामांकित किया गया है।

33 वर्षीय सूर्यकुमार ने सबसे छोटे प्रारूप में 2023 में 17 पारियों में 48.86 की औसत और 155.95 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाकर सबसे आगे हैं। सूर्यकुमार ने 35 गेंद में शतक बनाया। श्रीलंका के खिलाफ पुरुष टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक बनाया। अन्य तीन नामांकित व्यक्ति जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, युगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन हैं।

जयसवाल के अलावा न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी और श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका इस पुरस्कार को जीतने के दावेदार हैं। महिला वर्ग में श्रीलंका की चमारी अथापथु, जो पूरे वर्ष शानदार फॉर्म में थीं।

इंग्लैंड की स्पिन उस्ताद सोफी एक्लेस्टोन, वेस्टइंडीज की ऑल-राउंड आइकन हेले मैथ्यूज और राचेल की दो बार की पूर्व विजेता एलिसे पेरी शामिल हैं। सूर्यकुमार ने 2023 की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ महज सात रन से की लेकिन इसके बाद अगले दो मैच में 51 (36 गेंद) और नाबाद 112 (51 गेंद) रन की पारियां खेलीं। सूर्यकुमार की 51 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी में नौ छक्के और सात चौके जड़े थे।

जिससे उन्होंने लगभग तीन गेंद में एक बार बाउंड्री लगायी। इससे वह भारत के लिए पुरुष टी20 मैचों में रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गये। रोहित ने इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की थी।

फिर उनका 20 से 40 रन का स्कोर बनाना जारी रहा जिसके बाद प्रोविडेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंद में 83 रन की पारी ने उनकी ‘क्लास’ साबित की। उन्होंने फिर फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 गेंद में 61 रन बनाकर श्रृंखला का समापन किया। कप्तानी के बोझ के बावजूद सूर्यकुमार के बल्ले से रन निकलने जारी रहे।

उन्होंने साल के अंत में युवा भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 गेंद में 80 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंद में 56 रन और फिर जोहानिसबर्ग में साल के अंतिम टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 56 गेंद में 100 रन बनाये।

इस पुरस्कार के नामांकन में तीन अन्य खिलाड़ी जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (11 पारियों में 515 रन, 17 विकेट), यूगांडा के अल्पेश रामजानी (55 विकेट) और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन (17 पारियों में 556 रन) शामिल हैं। 

टॅग्स :आईसीसी अवॉर्ड्सआईसीसी रैंकिंगSuryakumar Yadavयशस्वी जायसवाल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या