फॉर्म में नहीं पीवी सिंधु समेत भारतीय शटलर, कोच गोपीचंद को टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद

महिला एकल विश्व चैम्पियन सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब जीता था।

By भाषा | Published: January 03, 2020 4:44 PM

Open in App

पीवी सिंधु समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फॉर्म में नहीं हो लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि टोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। 

गोपीचंद ने कहा, ‘‘पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैम्पियन (सिंधु) है। उम्मीद है कि अच्छी तैयारी के साथ हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।’’ 

महिला एकल विश्व चैम्पियन सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब जीता था। भारत के लिये ओलंपिक में साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य और सिंधु ने 2016 रियो खेलों में रजत पदक जीता था। 

गोपीचंद ने खेलो इंडिया युवा खेलों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इस तरह के खेलों से युवाओं को अच्छा मंच मिलता है। मैं इससे बहुत खुश हूं। इससे खेलों के लिये सकारात्मक तस्वीर बनती है। इसका अनुभव खिलाड़ियों के काफी काम आयेगा।’’ खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सत्र 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में खेला जायेगा।

टॅग्स :पी वी सिंधुपुल्लेला गोपीचंदटोक्यो ओलंपिक

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या